फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2032 Olympics: 2032 ब्रिस्बेन ओलंपिक के शीर्ष अधिकारियों से मिले आईसीसी अध्यक्ष जय शाह, इस मुद्दे पर हुई चर्चा

Thu, 12 Dec 2024 03:49 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन

सार

जय शाह के शनिवार से गाबा में शुरू होने वाले भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट में उपस्थित रहने की भी संभावना है।
विज्ञापन
जय शाह के साथ 2032 ब्रिस्बेन ओलंपिक आयोजन समिति के सदस्य - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस महीने की शुरुआत में आईसीसी अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने वाले जय शाह ने गुरुवार को 2032 ब्रिस्बेन ओलंपिक आयोजन समिति के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच 2032 ब्रिस्बेन समर ओलंपिक में क्रिकेट के संभावित समावेशन पर चर्चा भी हुई। क्रिकेट की 128 साल बाद ओलंपिक में वापसी होने वाली है। 2028 लॉस एंजिलस खेलों में क्रिकेट को टी20 प्रारूप में शामिल किया गया है। हालांकि, ब्रिस्बेन में 2032 संस्करण के लिए क्रिकेट को शामिल करने की अभी पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन

जय शाह ने खुद किया पोस्ट

जय शाह ने बैठक की तस्वीरों के साथ एक्स पर पोस्ट किया, 'ओलंपिक आंदोलन में क्रिकेट की भागीदारी के लिए आने वाला समय बहुत रोमांचक है। ब्रिस्बेन, ऑस्ट्रेलिया में ब्रिस्बेन 2032 ओलंपिक आयोजन समिति के साथ एक बैठक।' बैठक में ब्रिस्बेन 2032 आयोजन समिति के प्रमुख सिंडी हुक और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ निक हॉकले ने भाग लिया।

जय शाह तीसरे टेस्ट में उपलब्ध रह सकते हैं

जय शाह के शनिवार से गाबा में शुरू होने वाले भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट में उपस्थित रहने की भी संभावना है। शाह की तात्कालिक प्राथमिकताओं में फरवरी-मार्च में चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी का समाधान ढूंढना है। सभी हितधारकों द्वारा एक हाइब्रिड मॉडल पर सहमति व्यक्त की गई है, लेकिन अभी तक कोई घोषणा नहीं की गई है, जिससे टूर्नामेंट के भविष्य पर अटकलें तेज हो गई हैं।
विज्ञापन

2028 लॉस एंजिलस ओलंपिक में क्रिकेट शामिल

क्रिकेट को 128 साल बाद ओलंपिक में शामिल किए जाने की मंजूरी मिल चुकी है। 2028 के लॉस एंजिलस ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के कार्यकारी द्वारा क्रिकेट को लॉस एंजिलस ओलंपिक में शामिल करने की मंजूरी दी गई। 
क्रिकेट इससे पहले 1900 के पेरिस ओलंपिक में खेला गया था, जहां इंग्लैंड और फ्रांस स्वर्ण पदक के लिए भिड़े थे। हालांकि, लंबे समय से क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल करने की कोशिशें चल रही थीं और पिछले साल यह सफल हो पाया। दरअसल, आईओसी क्रिकेट की लोकप्रियता को ध्यान में रखते हुए भारतीय उपमहाद्वीप के बाजार को भुनाने की कोशिश करेगा। इसके लिए पुरुष और महिला टी20 क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल किया जाएगा। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्रिकेट के शामिल होने पर 2024 के पेरिस ओलंपिक में प्रसारण अधिकार 158.6 करोड़ रुपये के मुकाबले 2028 में 1525 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें