फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC Rankings: आईसीसी की गलती से टीम इंडिया तीन घंटे के लिए टेस्ट में नंबर-1 बनी, जानें किसे हुआ इसका नुकसान

Tue, 17 Jan 2023 07:40 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ 3-0 से वनडे सीरीज और उसके बाद किसी भी अंतर से टी20 सीरीज जीत लेती है और साथ में ऑस्ट्रेलिया से टेस्ट सीरीज जीत लेती है, टीम इंडिया तीनों फॉर्मेट में नंबर-1 हो जाएगी।
विज्ञापन
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट टीम मंगलवार (17 जनवरी) को टेस्ट रैंकिंग में अचानक पहले स्थान पर पहुंच गई। इसे देखकर सभी हैरान हो गए। भारतीय फैंस रैंकिंग देखकर खुश हो गए, लेकिन उनकी यह खुशी कुछ ही देर के लिए थी। आईसीसी ने साढ़े तीन घंटे बाद ही भारत को पहले स्थान से हटा दिया। जब ऐसा हुआ तो लोगों ने पता लगाना शुरू कर दिया कि कैसे टीम इंडिया कुछ देर के लिए शीर्ष पर पहुंच गई थी। इस मामले में यह सामने निकलकर आया कि आईसीसी की गलती के कारण ऐसा हुआ था।
विज्ञापन

दरअसल, आईसीसी ने ऑस्ट्रेलिया को 126 अंक देने की जगह 111 रेटिंग अंक दे दिए। वहीं, भारत को 115 अंक दिए। इससे कंगारू टीम दूसरे स्थान पर फिसल गई। 17 जनवरी को सुबह आठ बजे ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले पायदान पर थी। दोपहर 1:30 बजे भारत पहले स्थान पर पहुंच गया। वहीं, शाम 4:00 बजे जब आईसीसी ने गलती सुधारी तो ऑस्ट्रेलिया फिर से शीर्ष पर आ गया।

भारत टेस्ट में बन सकता है नंबर-1
हालांकि, भारतीय टीम पहला स्थान जल्द ही हासिल कर सकती है। उसे फरवरी-मार्च में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। अगर टीम इंडिया सीरीज में 2-0 या 3-1 से जीत हासिल करती है तो वह टेस्ट में शीर्ष पर पहुंच सकती है।

अगर भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ 3-0 से वनडे सीरीज और उसके बाद किसी भी अंतर से टी20 सीरीज जीत लेती है और साथ में ऑस्ट्रेलिया से टेस्ट सीरीज जीत लेती है, टीम इंडिया तीनों फॉर्मेट में नंबर-1 हो जाएगी।
विज्ञापन

भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज का कार्यक्रम
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच नागपुर में नौ फरवरी से खेला जाएगा। दूसरा टेस्ट 17 फरवरी से दिल्ली, तीसरा टेस्ट एक मार्च से धर्मशाला और चौथा टेस्ट नौ मार्च से अहमदाबाद में खेला जाएगा। टीम इंडिया इसके बाद तीन वनडे मैच भी खेलेगी। पहला वनडे 17 मार्च को मुंबई, दूसरा वनडे 19 मार्च को विशाखापट्टनम और तीसरा वनडे 22 मार्च को चेन्नई में खेला जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें