फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC Awards: भारत की यह खिलाड़ी 2021 के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के लिए नामित, इन 3 खिलाड़ियों को भी मिली जगह

Fri, 31 Dec 2021 08:23 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

लिजेल ली ने इस साल 19 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 57.6 की औसत से 864 रन बनाए। इसमें एक शतक और सात अर्धशतक शामिल है।
विज्ञापन
सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी - फोटो : twitter @ icc
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने 2021 के लिए साल की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ियों के नामों की भी घोषणा कर दी है। इंग्लैंड की टैमी ब्यूमोंट, दक्षिण अफ्रीका की लिजेल ली, भारत की स्मृति मंधाना और आयरलैंड की गैबी लुईस को इसके लिए नामित किया गया है। मंधाना ने इस साल शानदार खेल दिखाया। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान उन्होंने कई शानदार पारियां खेली थीं। विजेता की घोषणा 23 जनवरी को की जाएगी।
विज्ञापन


1. टैमी ब्यूमोंट
इंग्लैंड की टैमी ब्यूमोंट ने इस साल 21 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 48.44 की औसत से 872 रन बनाए। इसमें एक शतक और आठ अर्धशतक शामिल हैं। ब्यूमोंट ने साल की शुरुआत शानदार अंदाज में की। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ उनके घरेलू मैदान पर तीन वनडे में तीन अर्धशतक जमाए। इसके बाद वह कीवी टीम के खिलाफ टी-20 सीरीज में भी शानदार फॉर्म में रहीं और सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाए। भारत के खिलाफ सीरीज की शुरुआत ब्यूमोंट ने दो लगातार अर्धशतक के साथ की। इस सीरीज में उन्होंने कुल तीन अर्धशतक लगाए। न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर खेले गए टी-20 मैच में उनकी 97 रनों की पारी ब्यूमोंट की साल की सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक रही। 

2. लिजेल ली
लिजेल ली ने इस साल 19 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 57.6 की औसत से 864 रन बनाए। इसमें एक शतक और सात अर्धशतक शामिल है। लिजेल इस साल खासतौर पर वनडे में शानदार फॉर्म में रहीं। उन्होंने इस साल वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाए। 2021 में 11 वनडे मैचों में लिजेल ने 632 रन बनाए। इसके साथ ही वह महिलाओं की वनडे रैंकिंग में टॉप पर भी रहीं। लिजेल ने साल की शुरुआत शून्य के स्कोर से की थी। पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में वह 0 पर आउट हुईं। इसके बाद उन्होंने दो 40 प्लस के स्कोर बनाए। यह सीरीज दक्षिण अफ्रीका ने 3-0 से जीती। इसके बाद लिजेल भारतीय दौरे पर भी शानदार फॉर्म में रहीं। उन्होंने चार मैचों में दो अर्धशतक लगाए। अफ्रीका ने भारत के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज को 4-1 से जीता। 288 रन बनाने वाले लिजेल प्लेयर ऑफ द सीरीज रहीं। इसके बाद विंडीज दौरे पर लिजेल ने पांच वनडे मैचों में तीन फिफ्टी लगाई। दक्षिण अफ्रीका ने यह सीरीज 4-1 से जीती। कुल मिलाकर इस दक्षिण अफ्रीका की जीतों में लिजेल ली का अहम योगदान रहा।
विज्ञापन


3. गैबी लुईस
आयरलैंड की इस खिलाड़ी ने साल 2021 में 15 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 52 की औसत से 624 रन बनाए। इसमें एक शतक और चार अर्धशतक शामिल है। उनकी साल की शुरुआत बेहतरीन रही थी और उन्होंने आयरलैंड को स्कॉटलैंड के खिलाफ 3-1 से टी-20 सीरीज जीतने में मदद की थी। इसमें से दो मैचों में वह प्लेयर ऑफ द मैच रही थीं। इन दोनों मैचों में वह फिफ्टी लगाने से चूक गई थीं। उन्होंने इस साल अपनी पहली फिफ्टी नीदरलैंड्स के खिलाफ टी-20 मैच में लगाई। लुईस ने इतिहास तब रचा, जब उन्होंने जर्मनी के खिलाफ टी-20 विश्व कप क्वालिफायर मैच में शतक जड़ा। इसी के साथ वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाने वाली पहले आयरिश खिलाड़ी बन गईं। उन्होंने 60 गेंदों पर 105 नाबाद रन की पारी खेली थी। उन्होंने अपने टी-20 फॉर्म को वनडे में भी जारी रखा और तीन अर्धशतक लगाए। 

4. स्मृति मंधाना
भारतीय स्टार बैटर स्मृति मंधाना को सभी प्रारूपों में शानदार प्रदर्शन के लिए को आईसीसी की साल की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर के लिए नामित किया गया है। मंधाना को बृहस्पतिवार को साल की सर्वश्रेष्ठ महिला टी-20 खिलाड़ी के वर्ग में भी नामांकित किया गया था। बायें हाथ की 25 साल की इस बैटर ने वर्ष 2021 में 22 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 855 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज में जिसमें टीम इंडिया को टी-20 और वनडे मिलाकर आठ में से सिर्फ दो मैचों में जीत मिली, मंधाना ने उन दोनों मैचों में अहम किरदार निभाया। सीरीज के दूसरे वनडे में 158 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही टीम इंडिया के लिए मंधाना ने 80 रन की नाबाद पारी खेली। इसके बाद टी-20 सीरीज के आखिरी मैच में मंधाना ने 48 नाबाद रन बनाए थे। मंधाना ने इंग्लैंड के खिलाफ उसके घरेलू मैदान पर खेले गए इकलौते टेस्ट की पहली पारी में 78 रन बनाए थे। इसके बाद वनडे सीरीज के इकलौते मैच, जिसमें टीम इंडिया जीती, उसमें उन्होंने 49 रन की पारी खेली थी। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे पर मंधाना ने शानदार फॉर्म जारी रखा और वनडे सीरीज के दूसरे मैच में 86 रन की पारी खेली। इसके बाद इकलौते टेस्ट में मंधाना ने शानदार शतक जड़ा। यह उनके करियर का पहला शतक भी रहा। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से भी नवाजा गया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें