फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC Awards: स्मृति मंधना साल की सर्वश्रेष्ठ टी-20 महिला खिलाड़ी के लिए नामित, लुईस-स्कीवर और ब्यूमोंट भी दावेदार

Thu, 30 Dec 2021 08:51 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईसीसी ने भारत की स्मृति मंधना, इंग्लैंड की टैमी ब्यूमोंट, आयरलैंड की गैबी लुईस और इंग्लैंड की नैट स्कीवर को साल 2021 की सर्वश्रेष्ठ महिला टी-20 क्रिकेटर के लिए नामित किया है। इस बार के अवॉर्ड्स के लिए तीन सलामी बैटर और एक ऑलराउंडर को सूची में जगह मिली है। 
 
विज्ञापन
आईसीसी महिला टी-20 क्रिकेटर - फोटो : twitter@ICC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने भारत की स्मृति मंधना, इंग्लैंड की टैमी ब्यूमोंट, आयरलैंड की गैबी लुईस और इंग्लैंड की नैट स्कीवर को साल 2021 की सर्वश्रेष्ठ महिला टी-20 क्रिकेटर के लिए नामित किया है। इस बार के अवॉर्ड्स के लिए तीन सलामी बैटर और एक ऑलराउंडर को सूची में जगह मिली है। 

विज्ञापन

 

स्मृति मंधना: 
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार सलामी बैटर स्मृति मंधना के लिए साल 2021 बेहद शानदार रहा है। बाएं हाथ की 25 वर्षीय बैटर ने इस साल नौ मैचों में 31.87 की औसत और दो अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 255 रन बनाए। हालांकि भारतीय टीम के लिए यह साल कुछ खास नहीं रहा और उसे नौ मैचों में सिर्फ दो जीत नसीब हुई। लेकिन स्मृति ने अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया। वह इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में भारत की तरफ से सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी रहीं। उनका एक अर्धशतक इंग्लैंड तो दूसरा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आया। 

गैबी लुईस:
आयरलैंड की 20 वर्षीय क्रिकेटर गैबी लुईस ने इस साल शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 10 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले और इस दौरान 40.62 की औसत और 128.45 की स्ट्राइक रेट से 325 रन बनाए। इसमें उन्होंने एक शतक और दो अर्धशतकीय पारियां भी खेलीं। वह इस साल टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर रहीं। यही नहीं उन्होंने दो बार मैन ऑफ दी सीरीज का अवार्ड भी जीता। वह आयरलैंड की तरफ से शतक लगाने वाली आयरलैंड की पहली महिला क्रिकेटर बनीं।  
विज्ञापन


टैमी ब्यूमोंट
इंग्लैंड की सलामी बल्लेबाज टैमी ब्यूमोंट ने इस साल नौ मैचों में 33.66 की औसत से 303 रन बनाये। इस दौरान उन्होंने तीन अर्धशतकीय पारियां भी खेलीं। वह इस साल टी-20अंतरराष्ट्रीय में इंग्लैंड की तरफ से सबसे अधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी रहीं। ब्यूमोंट को न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में मैन ऑफ दी सीरीज का अवॉर्ड भी मिला। न्यूजीलैंड के खिलाफ उनकी 97 रन की पारी की बदौलत इंग्लैंड ने 2021 में टी-20 में अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया। 

नैट स्कीवर:
इंग्लैंड की ऑलराउंडर नैट स्कीवर के लिए भी यह साल बेहद खास रहा। उन्होंने गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन किया। स्कीवर ने नौ मैचों में बल्ले से 19.12 की औसत से 153 रन बनाए जबकि गेंदबाजी में 20.20 की औसत और 6.51 की इकॉनमी के साथ 10 विकेट चटकाए। उन्होंने इंग्लैंड की तीन सीरीज जीत में अहम भूमिका निभाई। वह इंग्लैंड की तरफ से इस साल सर्वाधिक रन बनाने और विकेट लेने के मामले में तीसरे स्थान पर रहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें