फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC Awards 2021: टी20 टीम ऑफ द ईयर में पाकिस्तान और इंग्लैंड का दबदबा, देखिए किसे मिली जगह

Wed, 19 Jan 2022 05:20 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने बुधवार (19 जनवरी) को साल 2021 के लिए टी20 टीम की घोषणा की। पुरुषों की टीम में पाकिस्तान तो महिलाओं की टीम में इंग्लैंड का दबदबा रहा। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को कमान सौंपी गई है।
विज्ञापन
बाबर आजम और स्मृति मंधाना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने बुधवार (19 जनवरी) को साल 2021 के लिए टी20 टीम की घोषणा की। पुरुषों की टीम में पाकिस्तान तो महिलाओं की टीम में इंग्लैंड का दबदबा रहा। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को कमान सौंपी गई है। उनके साथ विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीद अफरीदी को टीम में रखा गया है। महिलाओं में भारत की स्मृति मंधाना जगह बनाने में सफल रहीं।
विज्ञापन


पुरुष टी20 टीम में किसी भी भारतीय खिलाड़ी को जगह नहीं दी। भारत के नए टी20 कप्तान रोहित शर्मा, पूर्व कप्तान विराट कोहली, केएल राहुल, जसप्रीत बुमराह जैसे दिग्गज खिलाड़ी टीम में जगह बनाने में कामयाब नहीं हो सके। ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक ओपनर डेविड वॉर्नर और न्यूजीलैंड के ओपनर मार्टिन गुप्टिल भी जगह बनाने में नाकाम रहे।

किस देश के कितने खिलाड़ी टीम में शामिल
पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलिया टीम के सिर्फ दो खिलाड़ियों को टीम में जगह दी गई है। फाइनल में पहुंचने वाली न्यूजीलैंड की टीम का कोई खिलाड़ी इस एकादश में जगह नहीं बना सका। सबसे ज्यादा पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के तीन-तीन खिलाड़ियों को जगह मिली है। इंग्लैंड, श्रीलंका और बांग्लादेश के एक-एक क्रिकेटर इसमें शामिल हैं।
विज्ञापन


आईसीसी पुरुष टी20 टीम ऑफ द ईयर
खिलाड़ी देश 2021 में मैच प्रदर्शन
जोस बटलर इंग्लैंड 14 589 रन
मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर) पाकिस्तान 29 1326 रन
बाबर आजम (कप्तान) पाकिस्तान 29 939 रन
एडेन मार्कराम दक्षिण अफ्रीका 18 570 रन, 5 विकेट
मिचेल मार्श ऑस्ट्रेलिया 21  627 रन, 8 विकेट
डेविड मिलर दक्षिण अफ्रीका 17 377 रन
वनिंदु हसरंगा श्रीलंका 20 196 रन, 36 विकेट
तबरेज शम्सी दक्षिण अफ्रीका 22 36 विकेट
जोश हेजलवुड ऑस्ट्रेलिया 15 23 विकेट
मुस्तफिजूर रहमान बांग्लादेश 20 28 विकेट
शाहीन अफरीदी पाकिस्तान 21  23 विकेट

महिलाओं में इंग्लैंड की खिलाड़ी कप्तान और विकेटकीपर
महिला टीम की बात करें तो भारत की ओपनर स्मृति मंधाना के अलावा इंग्लैंड की टैमी ब्यूमोंट को बतौर ओपनर टीम में शामिल किया गया है। इंग्लैंड की नैट स्कीवर टीम की कप्तान बनाई गई हैं। कप्तान के बाद विकेटकीपर का भी चयन इंग्लैंड से ही हुआ है। एमी जोंस विकेटकीपिंग के लिए चुनी गई हैं। टीम में आयरलैंड और जिम्बाब्वे की भी खिलाड़ी को जगह दी गई है।

महिलाओं की टीम में इंग्लैंड का बोलबाला रहा। उसके पांच खिलाड़ियों को टीम में जगह मिली। दक्षिण अफ्रीका की तीन खिलाड़ी आईसीसी टीम में जगह बनाने में सफल रहीं। भारत, आयरलैंड और जिम्बाब्वे की एक-एक खिलाड़ियों को स्थान दिया गया है। ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, श्रीलंका, पाकिस्तान और बांग्लादेश की खिलाड़ी इस टीम में जगह बनाने में नाकाम रहीं।

आईसीसी महिला टी20 टीम
खिलाड़ी देश 2021 में मैच रन/ विकेट
स्मृति मंधाना भारत 9 255 रन
टैमी ब्यूमोंट इंग्लैंड 9 303 रन
डेनी याट इंग्लैंड 9 252 रन
गैबी लेविस आयरलैंड 10 325 रन
नैट स्कीवर (कप्तान) इंग्लैंड 9 153 रन, 10 विकेट
एमी जोंस (विकेटकीपर) इंग्लैंड 9 151 रन
एल. वोलवार्ड दक्षिण अफ्रीका 8 161 रन
मरिजाने कैप दक्षिण अफ्रीका 6 100 रन, 8 विकेट
सोफी एक्लेस्टोन इंग्लैंड 9 11 विकेट
लोरिन फिरी जिम्बाब्वे 9 16 विकेट
शबनीम इस्माइल दक्षिण अफ्रीका 6 11 विकेट
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें