दुनिया भर में क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था ICC ने बुधवार यानी 15 जनवरी 2020 को साल 2019 के लिए पुरस्कारों की घोषणा की। इन पुरस्कारों में भारतीय खिलाड़ी छाए हुए हैं। भारतीय कप्तान विराट कोहली को आईसीसी वन-डे और टेस्ट दोनों टीमों का कप्तान चुना गया है। वन-डे में विराट के अलावा जहां रोहित शर्मा, मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव अन्य भारतीय हैं तो टेस्ट में मयंक अग्रवाल बतौर ओपनर शामिल किए गए हैं।
स्टोक्स ICC प्लेयर ऑफ द ईयर
बेन स्टोक्स
- फोटो : ट्विटर
इंग्लैंड के धाकड़ ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को ICC प्लेयर ऑफ द ईयर चुना गया है। स्टोक्स साल 2019 की परफॉर्मेंस के लिए Sir Garfield Sobers Trophy जीतने में कामयाब हुए। स्टोक्स ने इस साल अपनी टीम को वर्ल्ड कप जिताया था। विश्व कप फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ बेन स्टोक्स ने नाबाद 84 रन की ऐतिहासिक पारी खेलकर टीम को टीम को खिताब दिलाया था। स्टोक्स ने 2019 में कुल 20 वन-डे इंटरनेशनल मैच खेले, जिनमें उन्होंने 719 रन बनाए और 12 विकेट भी हासिल किए। इसके अलावा 11 टेस्ट मैचों में बेन स्टोक्स के बल्ले से 821 रन निकले, जबकि 22 विकेट उन्होंने अपने नाम किए। बेन ने लीड्स में भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज के एक मैच में नाबाद 135 रन बनाकर अंग्रेजों को एक विकेट से जीताया था।
रोहित शर्मा सर्वश्रेष्ठ वन-डे क्रिकेटर
रोहित शर्मा
- फोटो : social Media
सीमित ओवर्स में टीम इंडिया के उपकप्तान रोहित शर्मा को सर्वश्रेष्ठ वन-डे क्रिकेटर का खिताब मिला। बेजोड़ फॉर्म में चल रहे रोहित ने साल 2019 के 28 मैचों में 1490 रन बनाए थे, जबकि वर्ल्ड कप में उनके बल्ले से रिकॉर्ड 5 शतक के बूते 9 मैचों में 648 रन भी निकले थे।
विराट कोहली को स्पिरिट ऑफ क्रिकेट अवार्ड
Virat Kohli
- फोटो : social Media
वहीं इंग्लैंड में हुए विश्व कप के दौरान स्टेडियम में बैठे फैंस को स्टीव स्मिथ की हूटिंग की बजाय हौसलाअफजाई करने की अपील करने के कारण विराट कोहली को स्पिरिट ऑफ क्रिकेट अवार्ड दिया गया। दरअसल, मैच में कप्तान कोहली बल्लेबाजी कर रहे थे। उस वक्त बाउंड्री के पास खड़े स्मिथ को दर्शकों ने स्मिथ को चिढ़ाना शुरू कर दिया था। तब कोहली ने इशारों से इस पर नाराजगी जताते हुए दर्शकों से स्मिथ का उत्साहवर्धन करने को कहा था।
दीपक चाहर सर्वश्रेष्ठ T-20 परफॉर्मर ऑफ द ईयर
दीपक चाहर
- फोटो : social media
भारतीय पेसर दीपक चाहर को T-20 परफॉर्मर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड दिया गया। नवंबर में दीपक चाहर ने बांग्लादेश के खिलाफ नागपुर टी-20 इंटरनेशनल मैच में महज 7 रन देकर हैट्रिक सहित 6 विकेट विकेट झटके थे। वह भारत की ओर से टी-20 इंटरनेशनल में हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज हैं। साथ ही यह प्रदर्शन टी-20 इंटरनेशनल में किसी भी गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
पैट कमिंस सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर
पैट कमिंस
- फोटो : ट्विटर
पिछले साल 59 विकेट चटकाने वाले ऑस्ट्रेलियाई पेसर पैट कमिंस साल के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर चुने गए। इस शानदार प्रदर्शन के बूते ही पैट कमिंस आईपीएल 2020 के सबसे महंगे खिलाड़ी बनने में कामयाब हुए थे। कोलकाता ने इस पेसर को 15 करोड़ 50 लाख की भारीभरकम राशि में खरीदा है, जो आईपीएल इतिहास में किसी भी विदेशी पर लगी सबसे ज्यादा बोली है।
विराट ICC वन-डे और टेस्ट टीम के कप्तान
टीम इंडिया
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय कप्तान विराट कोहली को आईसीसी वन-डे और टेस्ट दोनों टीम का कप्तान चुना गया है। वन-डे में विराट के अलावा जहां रोहित शर्मा, मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव अन्य भारतीय हैं तो टेस्ट में मयंक अग्रवाल को ओपनर के तौर पर शामिल किया गया है।
वनडे टीम ऑफ द ईयर: रोहित शर्मा, कैरी होप, विराट कोहली (कप्तान), बाबर आजम, केन विलियमसन, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (विकेटकीपर), मिशेल स्टार्क, ट्रेंट बोल्ट, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव
टेस्ट टीम ऑफ द ईयर: मयंक अग्रवाल, टॉम लाथम, मार्नस लाबुशाने, विराट कोहली (कप्तान), स्टीव स्मिथ, बेन स्टोक्स, वाटलिंग, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, वाग्नर और नाथन लियोन
जानें, किसे मिला कौन सा अवॉर्ड
आईसीसी अवॉर्ड्स
- फोटो : अमर उजाला
अंपायर ऑफ द ईयर: रिचर्ड इलिंगवर्थ
वन-डे क्रिकेटर ऑफ द ईयर: रोहित शर्मा (भारत)
2019 स्पिरिट ऑफ क्रिकेट अवॉर्ड: विराट कोहली (भारत)
T20I परफॉर्मेंस ऑफ द ईयर: दीपक चाहर (6/7 vs बांग्लादेश)
टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर: पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया)
इमर्जिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर: मार्नस लाबुशाने (ऑस्ट्रेलिया)
असोसिएट क्रिकेटर ऑफ द इयर: काइल कोट्जर (स्कॉटलैंड)
सर गैरफील्ड सोबर्स ट्रॉफी: बेन स्टोक्स (इंग्लैंड)
विराट वन-डे और टेस्ट टीम के कप्तान