फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईसीसी ने दी क्रिकेट कनाडा टी-20 लीग को मान्यता, बनाया क्रिकेट बोर्ड

Fri, 23 Feb 2018 08:23 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जस्टिन ट्रुडो - फोटो : File
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने ग्लोबल टी-20 कनाडा लीग को मंजूरी प्रदान कर दी है। इस लीग के इस वर्ष जुलाई में टोरंटो के तीन स्थलों पर होने की संभावना है। मैच स्थलों में टोरंटो क्रिकेट स्केटिंग, कर्लिंग क्लब और सन्नीब्रूक पार्क मेपल लीफ क्रिकेट क्लब है। कर्लिंग क्लब में पहले टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच सहारा कप के मैच खेले गए थे। हर टीम में कनाडा के चार खिलाड़ी शामिल होंगे। 
विज्ञापन


इस लीग में वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है। इन खिलाड़ियों में ब्रेंडन मैककुलम, किरोन पोलार्ड और ड्वेन ब्रावो शामिल हो सकते हैं। लीग के लिए पूर्व क्रिकेटरों का एक बोर्ड भी बनाया गया है। 

इस बीच भारतीय दौरे के अंतिम चरण में कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रुडो ने दिल्ली में एक स्कूल में प्रचार क्रिकेट कार्यक्रम में हिस्सा लिया। स्कूल की यात्रा के इतर प्रधानमंत्री ट्रुडो ने बल्ले पर हस्ताक्षर करके वैश्विक टी20 कनाडा लीग को शुभकामनाएं दी। क्रिकेट कनाडा ने मरकरी टेलेंट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड के साथ 25 साल का करार किया है। इस करार में इस टी20 लीग के अलावा देश में खेल के लिए जमीनी स्तर पर निवेश भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें