फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rankings: ICC ने रैंकिंग में हेरफेर के लिए फैंस से मांगी माफी, टेस्ट में छह घंटे के लिए नंबर-वन बना था भारत

Thu, 16 Feb 2023 05:13 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

बुधवार दोपहर आईसीसी के अपडेट में तब शीर्ष पर काबिज भारत के रेटिंग पॉइंट्स 115 थे, जबकि दूसरे स्थान पर मौजूद ऑस्ट्रेलिया के 111 रेटिंग पॉइंट्स थे। बुधवार शाम में रैंकिंग में फिर से अपडेट होने पर ऑस्ट्रेलियाई टीम 126 रेटिंग पॉइंट्स के साथ शीर्ष पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बुधवार को पुरुषों की टेस्ट रैंकिंग में हेरफेर और गलती के लिए फैंस से माफी मांगी है। दरअसल, बुधवार को भारतीय टीम लगभग छह घंटे के लिए टेस्ट में नंबर वन टीम बनी थी। वनडे और टी20 में भारत पहले से ही नंबर वन था, ऐसे में टीम इंडिया छह घंटे के लिए तीनों फॉर्मेट में नंबर वन टीम बन गई थी। बुधवार शाम को आईसीसी ने फिर से रैंकिंग में बदलाव करते हुए टेस्ट में नंबर-वन पोजिशन से भारत को हटाकर ऑस्ट्रेलिया को नंबर वन बना दिया था।
विज्ञापन

गुरुवार को आईसीसी ने गलती स्वीकार किया और तकनीकी गड़बड़ी के लिए फैंस से माफी मांगी है। आईसीसी ने अपने बयान में कहा कि- अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल यह स्वीकार करता है कि 15 फरवरी, 2023 को थोड़े समय के लिए आईसीसी की वेबसाइट पर एक तकनीकी गड़बड़ी के कारण भारत को गलती से नंबर वन टेस्ट टीम के रूप में दिखाया गया था।


बुधवार सुबह भारतीय टीम टेस्ट में नंबर वन टीम बन गई थी (फोटो क्रेडिट: ICC वेबसाइट)


बुधवार को ही आईसीसी की अपडेटेड रैंकिंग भारतीय टीम टेस्ट में दूसरे नंबर पर खिसक गई है(फोटो क्रेडिट: ICC वेबसाइट)

आईसीसी ने कहा- किसी भी असुविधा के लिए हमें खेद है। वेस्टइंडीज के खिलाफ जिम्बाब्वे की दो मैचों की सीरीज के खत्म होने के बाद ताजा अपडेट के बाद ऑस्ट्रेलिया आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग में शीर्ष पर बना हुआ है। ऑस्ट्रेलिया भारत के खिलाफ दिल्ली में शुक्रवार 17 जनवरी से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट में 126 रेटिंग अंकों के साथ नंबर वन रैंकिंग वाली टीम के रूप में मैदान पर उतरेगी। ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत के 115 रेटिंग पॉइंट्स से 11अंक  ऊपर है।

आईसीसी ने कहा- भारत आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2021-23 के फाइनल में जगह बनाने की दौड़ में है। ऑस्ट्रेलिया भी मार्की इवेंट के फाइनल में जगह बनाने की रेस में है। फाइनल सात से 11 जून तक लंदन के द ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया पर पहले टेस्ट में पारी और 132 रन से जीत के साथ भारतीय टीम टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन टीम बनी थी।

Disney Star wins ICC media rights for Indian market for 2024-27 | Deccan  Herald

बुधवार दोपहर आईसीसी के अपडेट में तब शीर्ष पर काबिज भारत के रेटिंग पॉइंट्स 115 थे, जबकि दूसरे स्थान पर मौजूद ऑस्ट्रेलिया के 111 रेटिंग पॉइंट्स थे। बुधवार शाम में रैंकिंग में फिर से अपडेट होने पर ऑस्ट्रेलियाई टीम 126 रेटिंग पॉइंट्स के साथ शीर्ष पर पहुंच गई है। वहीं, भारत के रेटिंग पॉइंट्स 115 हैं। इसने फैंस के बीच भारी कन्फ्यूजन पैदा कर दिया था। 
विज्ञापन

पिछले महीने भी हुई थी ऐसी ही गलती
इसी साल 18 जनवरी को भी आईसीसी ने रैंकिंग में ऐसी ही बड़ी गलती कर दी थी। उसके ऑफिशियल वेबसाइट पर दोपहर डेढ़ बजे के करीब भारत को नंबर-वन टेस्ट टीम बताया गया था। ढाई घंटे बाद यानी चार बजे के आसपास भारत को शीर्ष स्थान से हटाकर दूसरे स्थान पर कर दिया गया था। ऑस्ट्रेलिया फिर नंबर वन टेस्ट टीम बन गई थी। तब भी आईसीसी रैंकिंग में हुई बड़ी चूक पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें