पीएसजी ने फाइनल में मार्सेलो फुटबॉल क्लब को 4-2 से हराकर जीता फ्रेंच कप खिताब।
स्वीडन के स्टार फुटबॉल खिलाड़ी ज्लाटन इब्राहिमोविच ने अपने क्लब पेरिस सेंट-जर्मेन (पीएसजी) को खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई है।
इब्राहिमोविच के दो शानदार गोलों की बदौलत पीएसजी ने फाइनल मुकाबले में मार्सेलो को 4-2 से हराकर 10वीं बार फ्रेंच कप खिताब अपने नाम कर लिया है। पीएसजी के लिए मैच के दूसरे मिनट में ही ब्लेस मातुइदी ने गोल कर अपनी टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई।
इसके 10 मिनट बाद ही मार्सेलो के लिए न्यूकॉसल के मिडफील्डर फ्लोरियन थाउविन ने गोल कर अपनी टीम को बराबरी दिला दी। इसके कुछ समय बाद इब्राहिमोविच ने पेनल्टी के सहारे गोल कर पीएसजी को आगे कर दिया। पीएसजी की ओर से तीसरा गोल एडिंसन कावानी ने मैच के 56वें मिनट में किया।