भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए रोमांचक तीसरे टी-20 मैच का फैसला सुपर ओवर के साथ हुआ। बुधवार को हैमिल्टन में खेले गए मुकाबले में दोनों टीमों के बीच मुकाबला टाई हुआ और फिर सुपर ओवर में रोहित शर्मा ने आखिरी दो गेंदों पर दो छक्के लगाकर भारत को मैच जीता दिया।
न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर इयान स्मिथ मैच के दौरान कमेंट्री कर रहे थे और फिर सुपर ओवर का खेल शुरू हुआ। इसी दौरान उन्होंने संन्यास लेने की बात कर सभी को चौंका दिया। न्यूजीलैंड ने पिछले सात महीनों में तीसरी बार सुपर ओवर खेला है और दुर्भाग्यवश उसे सभी में हार का सामना करना पड़ा है। यह सिर्फ कीवी टीम के लिए ही निराशाजनक नहीं रहा है बल्कि कमेंटेटर इयान स्मिथ के लिए भी दुखद रहा है।