फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ENGvSA: इंग्लैंड के लिए बुरी खबर, स्टार तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर टी-20 सीरीज से बाहर

Thu, 30 Jan 2020 07:46 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जोफ्रा आर्चर - फोटो : social Media
विज्ञापन

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर अगले महीने से शुरू होने वाले तीन मैचों की टी-20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। बुधवार को इस बात की जानकारी इंग्लैंड एंड वेल्स बोर्ड ने दी।

विज्ञापन


आर्चर की जगह शाकिब महमूद को टी-20 स्क्वॉड में शामिल किया गया है। दरअसल, आर्चर टखने की चोट की वजह से परेशान हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दौरान उनके टखने में चोट लग गई थी। इसके बाद वह बाकी के बचे तीन टेस्ट मैचों में नहीं खेल पाए। 

अब 12 फरवरी से शुरू होने वाले टी-20 सीरीज से भी बाहर हो गए हैं। इसका मतलब साफ है कि चोट गंभीर है और उन्हें और ज्यादा आराम की दरकार है। मगर इसी साल टी-20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए  इंग्लैंड के इस तेज गेंदबाज को जल्दी ठीक होने की आवश्यकता है। क्योंकि आर्चर इंग्लैंड टीम के सफल गेंदबाज हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें की हाल ही में इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 3-1 से हराकर चार मैचों की टेस्ट सीरीज अपने नाम की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें