फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NZvIND: कंगारू दिग्गज ने कहा- टेस्ट में बेस्ट टीम इंडिया न्यूजीलैंड में कर रही संघर्ष

Mon, 02 Mar 2020 03:11 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर इयान चैपल ने रविवार को कहा कि भारतीय बल्लेबाजों को न्यूजीलैंड की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में सतर्कता और आक्रामकता के बीच संतुलन बनाना होगा। 
 
विज्ञापन

2 of 5
इयान चैपल
चैपल की राय हालांकि पहले टेस्ट में मिली हार के बाद विराट कोहली की राय से उलट है, जिसमें भारतीय कप्तान ने कहा था, 'मुझे नहीं लगता कि ज्यादा सतर्क होने या एहतियात बरतने से मदद मिलेगी क्योंकि इससे आप कुछ शॉट खेलना छोड़ सकते हो।'
विज्ञापन

3 of 5
इयान चैपल
चैपल ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो में लिखा, 'न्यूजीलैंड में इंग्लैंड की तरह ही तेज विकेट होता है और जहां ऑस्ट्रेलिया की तुलना में ज्यादा सतर्कता की जरूरत होती है। जो भी कारण हो, बेसिन रिजर्व में नंबर 1 रैंकिंग टीम (भारत) की बल्लेबाजी काफी खराब थी, जो दोनों पारियों में 200 रन तक पहुंचने में विफल रही।'

4 of 5
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
चैपल ने कहा कि बल्लेबाजी क्रम को सही तरह से लगाना इतना आसान नहीं है। उन्होंने कहा, 'सही संतुलन बनाना अहम है और खिलाड़ी को उस स्थान पर उतारो जहां वह सहज हों जिससे सफलता की संभावना अधिक होती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : सोशल मीडिया
चेतेश्वर पुजारा के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, 'तीसरे नंबर के बल्लेबाज की आलोचना करना मुश्किल है क्योंकि 2018-19 में ऑस्ट्रेलिया में भारत की जीत में वह काफी अहम रहे थे। वह सामान्य तौर पर रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल के और कोहली से पहले बल्लेबाजी करते हैं। वह संतुलन बनाने के लिए तीसरे नंबर पर आदर्श खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें