फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: चेन्नई पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी का एयरपोर्ट में हुआ जोरदार स्वागत, लोग बोले- माही आ गया

Mon, 02 Mar 2020 12:44 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रैक्टिस मैच के दौरान एमएस धोनी - फोटो : चेन्नई सुपरकिंग्स ऑफिशियल पेज
चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन के लिए चेन्नई पहुंच गए हैं। 38 वर्षीय धोनी चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में सोमवार से अन्य खिलाड़ियों के साथ ट्रेनिंग शुरू करेंगे। 
विज्ञापन

2 of 5
चेन्नई सुपरकिंग्स - फोटो : पीटीआई
आईपीएल 2020 की शुरुआत 29 मार्च से होगी। पहला मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स और गत चैंपियन मुंबई इंडियंस के बीच मुंबई में होगा। धोनी के टीम के साथी सुरेश रैना, अंबाती रायुडू और अन्य खिलाड़ियों के साथ 19 मार्च तक ट्रेंनिंग करेंगे। 
विज्ञापन

3 of 5
एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
आईपीएल के शुरू होने से पहले वह ब्रेक लेंगे और फिर वापस लौटेंगे। चेन्नई सुपर किंग्स ने रविवार को विश्व कप विजेता कप्तान की शहर में पहुंचने की एक तस्वीर ट्वीट की। 'थाला' धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम भी बनाया है। 
 

4 of 5
एम एस धोनी-रन आउट - फोटो : social Media
बता दें कि धोनी आईसीसी वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के हाथों मिली हार के बाद क्रिकेट से दूर हैं। तब से उनके संन्यास को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि, इसको लेकर कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। धोनी ने अपना आखिरही वन-डे नौ जुलाई 2019 को खेला था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
csk
चेन्नई सुपरकिंग्स की पूरी टीम:
शेन वॉटसन, अंबाती रायुडू, फैफ डु प्लेसी, सुरेश रैना, एन जगदीशन, मुरली विजय, ऋतुराज गायकवाड़, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), ड्वेन ब्रावो, रविंद्र जडेजा, केदार जाधव, मिशेल सैंटनर, मोनू सिंह, सैम कुरैन, हरभजन सिंह, इमरान ताहिर, कर्ण शर्मा, पीयूष चावला, आर साई किशोर, लुंगी एनगिडी, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, केएम आसिफ, जोश हेजलवुड।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें