फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगारू दिग्गज ने की अजिंक्य रहाणे की खूब प्रशंसा, बताया आक्रामक कप्तान

Wed, 09 Dec 2020 10:28 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अजिंक्य रहाणे - फोटो : social media
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान इयान चैपल को अजिंक्य रहाणे शानदार कप्तान लगते हैं और उन्हें उम्मीद है कि उनकी आक्रामक शैली भारतीय टीम को रास आएगी।
विज्ञापन


भारतीय कप्तान विराट कोहली एडीलेड में 17 दिसंबर से शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच के बाद पितृत्व अवकाश पर स्वदेश लौट जाएंगे और इसके बाद बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बाकी बचे तीन मैचों में रहाणे टीम की अगुवाई करेंगे।

चैपल ने वर्चुअल बातचीत के दौरान समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, 'मैंने उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक टेस्ट (मार्च 2017 में धर्मशाला) में कप्तानी करते हुए देखा था और मुझे उनकी कप्तानी शानदार लगी थी। वह वास्तव में आक्रामक कप्तान हैं।'
विज्ञापन


चैपल ने इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उस टेस्ट मैच के दौरान रहाणे की कप्तानी के उन पहलुओं का जिक्र किया जिन्होंने उनका ध्यान खींचा। उन्होंने कहा, 'मुझे उनकी कप्तानी की कुछ बातें याद हैं। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में डेविड वार्नर हावी होकर खेल रहा था। वह (अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे) कुलदीप यादव को लेकर आये और उसने वार्नर को आउट कर दिया।'

चैपल ने कहा, 'दूसरी बात जो मुझे याद है कि भारत छोटे लक्ष्य का पीछा कर रहा था और उसने दो विकेट गंवा दिए थे। रहाणे ने क्रीज पर कदम रखा और ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों पर हावी हो गए। उन्होंने 20 से अधिक (27 गेंदों पर 38 रन) बनाये। मुझे उनका यह रवैया अच्छा लगा।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'कप्तान के तौर पर आपके पास दो विकल्प होते हैं- एक आक्रामक रवैया अपनाना और दूसरा रक्षात्मक खेल खेलना। मेरा मानना है कि टेस्ट क्रिकेट में आक्रामक रवैया जरूरी है और रहाणे आक्रामक है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें