फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUS vs ENG, Ashes: पर्थ टेस्ट में इंग्लैंड की हार के बाद दिग्गज इयान बॉथम भड़के, बोले- बैजबॉल बंद करो, वरना...

Thu, 27 Nov 2025 12:37 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ

सार

स्टोक्स और रूट अब तक अपने करियर में ऑस्ट्रेलिया में एक भी टेस्ट मैच नहीं जीत पाए हैं और बॉथम के अनुसार यह बात उन्हें सबसे ज्यादा परेशान करनी चाहिए।
विज्ञापन
सर इयान बॉथम - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के हाथों शर्मनाक हार के बाद इंग्लैंड की बैजबॉल रणनीति फिर सवालों के घेरे में है और अब इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर इयान बॉथम ने इस शैली पर तीखा हमला बोला है। दो दिनों में खत्म हुए मैच में इंग्लैंड आठ विकेट से हार गया, जिसके बाद बॉथम का कहना है कि अगर इंग्लैंड इसी सोच के साथ खेलता रहा, तो बेहतर है कि वह सीरीज खत्म होने से पहले घर लौट आए।
विज्ञापन

इंग्लैंड की टीम - फोटो : ANI
'ये खेल नहीं, मजाक है'
बॉथम ने बैजबॉल शैली को बेहद खराब कहा और बताया कि अगर इंग्लैंड अपने तरीके नहीं बदलता, तो ऑस्ट्रेलिया सीरीज 5-0 से जीत सकता है। बॉथम ने तीखे अंदाज में कहा, 'मैं अब और नहीं सुन सकता कि हम ऐसे ही खेलते हैं। अगर कोई फिर कहेगा, तो मैं टीवी पर कुछ फेंक दूंगा।' उन्होंने कहा कि टीम को तुरंत जागने की जरूरत है और यह समझने की भी कि टेस्ट क्रिकेट में सिर्फ आक्रामकता नहीं, बल्कि हालात के मुताबिक खेलना पड़ता है।

रूट और स्टोक्स - फोटो : ANI
स्टोक्स और रूट पर निशाना
बॉथम ने इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स और दिग्गज बल्लेबाज जो रूट को भी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि दोनों खिलाड़ियों की प्रतिष्ठा इस बात पर निर्भर करेगी कि वे ऑस्ट्रेलिया में कैसा प्रदर्शन करते हैं। बॉथम ने कहा, 'लोग ऑस्ट्रेलिया में आपके प्रदर्शन को याद रखते हैं। जो रूट ने 39 शतक लगाए हैं और स्टोक्स विश्वस्तरीय खिलाड़ी हैं, लेकिन उन्हें यहां जीतने की जरूरत है वरना विरासत पर सवाल उठेंगे।'
विज्ञापन

रूट और स्टोक्स - फोटो : ANI
अभी जीत नहीं, सवाल ज्यादा
इंग्लैंड का यह प्रदर्शन उस समय आया है जब बैजबॉल को टेस्ट क्रिकेट की नई क्रांति बताया जा रहा था, लेकिन लगातार आक्रामक शॉट और बेपरवाह रवैये ने टीम को कई बार परेशानी में डाला है और पर्थ की हार के बाद आलोचना और तेज हो गई है। स्टोक्स और रूट अब तक अपने करियर में ऑस्ट्रेलिया में एक भी टेस्ट मैच नहीं जीत पाए हैं और बॉथम के अनुसार यह बात उन्हें सबसे ज्यादा परेशान करनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें