आईपीएल के 15वें सीजन का खेल जारी है और यह तेजी से आगे बढ़ रहा है। हर बार की तरह इस बार भी लीग में भरपूर रोमांच देखने को मिल रहा है। जीत-हार के लिए टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है।
आईपीएल के 15वें सीजन का खेल जारी है और यह तेजी से आगे बढ़ रहा है। हर बार की तरह इस बार भी लीग में भरपूर रोमांच देखने को मिल रहा है। जीत-हार के लिए टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। सोमवार को भी सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच ऐसा ही कड़ा मुकाबला देखने को मिला। आखिरी ओवर तक चले मुकाबले में लखनऊ ने बाजी मारी। लखनऊ ने आखिरी तीन ओवरों में हैदराबाद की मुट्ठी से जीत छीन ली। जेसन होल्डर ने आखिरी ओवर में 16 रन का बचाव करते हुए तीन विकेट झटके।
विज्ञापन
मैच के बाद, क्रिकेटर से नेता बने मनोज तिवारी ने अजीबोगरीब ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, "अभी भी उपलब्ध हूं।"
पश्चिम बंगाल के मौजूदा खेल मंत्री और भारतीय क्रिकेटर के ट्वीट का मतलब साफ तौर पर समझ नहीं आया लेकिन ऐसा अनुमान है कि उन्होंने सनराइजर्स के लिए यह मेसेज किया और इशारे में उन्हें शामिल करने का सुझाव दिया।
तिवारी ने आईपीएल के मेगा ऑक्शन में अपना नाम दिया था और अपनी बेस प्राइस 50 लाख रूपये रखी थी, लेकिन उन्हें लेने में किसी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई और वह एक बार फिर से लीग में खेलने से चूक गए।