फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शतक ठोकने के बाद आलोचकों पर गरजे रहाणे, बोला- कोई फर्क नहीं पड़ता

Tue, 27 Aug 2019 05:29 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अजिंक्य रहाणे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय टेस्ट उप कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा कि पिछले दो साल में शतक नहीं लगा पाने के लिये हो रही आलोचनाओं को नजरअंदाज करने के लिए उन्होंने अच्छे प्रयास किए। रहाणे पहले टेस्ट मैच से पूर्व खराब फॉर्म में चल रहे थे, लेकिन उन्होंने भारत की 318 रन से जीत में 81 और 102 रन बनाकर आलोचनाओं को करारा जवाब दिया।

विज्ञापन


रहाणे ने बीसीसीआई़.टीवी पर मुंबई के अपने साथी रोहित शर्मा से कहा, ‘मैं कोशिश करता हूं कि मैं आलोचनाओं पर ध्यान नहीं दूं। ये अवांछित चीजें हैं जिन पर मेरा नियंत्रण नहीं है। जब आप शतक लगाते हो आपको हमेशा खुशी होती है।’
 

उन्होंने आगे कहा, ‘मैं अपने प्रदर्शन से संतुष्ट हूं क्योंकि मैंने शुरू में काफी मेहनत करनी पड़ी क्योंकि शतक लगाने से पहले टीम को अच्छी स्थिति में पहुंचाना जरूरी था।’ भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच शुक्रवार से जमैका में खेला जाएगा। जिसमें एक बार फिर रहाणे से ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें