फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sachin Tendulkar: 'आई मिस यू बाबा', पिता को याद कर क्रिकेट के भगवान ने किया भावुक पोस्ट, लिखी दिल की बात

Sun, 26 May 2024 04:55 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने रविवार को अपने पिता की 25वीं पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया। पूर्व खिलाड़ी ने सोशल मीडिया पर एक भावुक कर देने वाला पोस्ट किया जिसमें उन्होंने अपने दिल की बात कही। सचिन के पिता रमेश तेंदुलकर का निधन 1999 विश्व कप के दौरान हुआ था।
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने रविवार को अपने पिता की 25वीं पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया। पूर्व खिलाड़ी ने सोशल मीडिया पर एक भावुक कर देने वाला पोस्ट किया जिसमें उन्होंने अपने दिल की बात कही। सचिन के पिता रमेश तेंदुलकर का निधन 1999 विश्व कप के दौरान हुआ था। दिग्गज उस वक्त इंग्लैंड में थे। सूचना मिलते ही वह भारत लौट आए थे। हालांकि, क्रिया-कर्म के बाद वह लौट गए थे और अगले ही मैच में केन्या के खिलाफ शतक जड़ा था। 
विज्ञापन


सचिन का ट्वीट
सचिन ने लिखा, "बाबा को हमें छोड़े हुए 25 साल हो गए हैं। लेकिन आज अपनी पुरानी कुर्सी पर खड़े होकर ऐसा लगता है जैसे वह अभी भी यहीं हैं। मैं उस समय केवल 26 साल का था और अब 51 साल का हो चुका हूं। मैं और भी स्पष्ट रूप से देख सकता हूं कि उनका मेरे और अन्य लोगों के जीवन पर कितना प्रभाव था। 43 वर्षों के बाद उनकी 25वीं पुण्य तिथि पर इस स्थान पर आना अविश्वसनीय रूप से भावनात्मक है। उनकी बुद्धिमत्ता और दयालुता मुझे हर दिन प्रेरित करती रहती है। बाबा के मूल्यों पर मैं खरा उतरने की कोशिश करूंगा।"
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें