फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मुझे पता था कि वह सैंडपेपर था': बार्मी आर्मी के मजाक का शिकार हुए ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज हेजलवुड

Sun, 12 Dec 2021 10:40 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इंग्लैंड के प्रशंसकों यानी बार्मी आर्मी ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर जोस हेजलवुड के साथ बड़ा मजाक किया और उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया। 
विज्ञापन
josh hazlewood
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को पहले टेस्ट में 9 विकेट से हराकर पांच मैचों की एशेज श्रृंखला में 1-0 की बढ़त ले ली है। मेजबान टीम ने ब्रिस्बेन टेस्ट में इंग्लैंड को पटखनी दी और हर क्षेत्र में अपना दबदबा दिखाया। हालांकि इंग्लैंड के प्रशंसकों यानी बार्मी आर्मी ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर जोस हेजलवुड के साथ बड़ा मजाक किया और उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया। 

विज्ञापन


गाबा में पहले टेस्ट के दौरान हेजलवुड बार्मी आर्मी के मजाक का शिकार बने। इंग्लैंड के प्रशंसकों के एक दल ने ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज के साथ प्रैंक किया। चौथे दिन इंग्लैंड के बल्लेबाज संघर्ष कर रहे थे और इसी दौरान हेजलवुड ओवरों के बीच में बाउंड्री के पास फैन्स को ऑटोग्राफ देते दिखे।  

बार्मी आर्मी ने मौके का फायदा उठाते हुए हेजलवुड का ऑटोग्राफ लिया और उसे ट्विटर पर शेयर किया। लेकिन जोस को यह अहसास नहीं हुआ कि जिस पेपर पर उन्हें ऑटोग्राफ दिया था वह दरअसल सैंडपेपर था। उसपर लिखा था, 'मैं जोशुआ 'जोशी' हेजलवुड कसम खाकर कहता हूं कि मुझे पता था कि वह सैंडपेपर था। 
विज्ञापन


बर्मी आर्मी ने ऑटोग्राफ की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'जोस हेजलवुड ने अभी बाउंड्री पर इसे साइन किया।'



हेजलवुड ने हालांकि पहले टेस्ट में शानदार गेंदबाजी करते हुए पहली पारी में दो विकेट चटकाए जबकि चौथी पारी में भी एक विकेट हासिल किया। ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच को एकतरफा अंदाज में जीता। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें