फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेस्ट खेलने के लिए फिट हूं: लक्ष्मण

Mon, 07 Jan 2013 01:01 AM IST
नई दिल्ली/खेल डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
वीवीएस लक्ष्मण को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहे हुए पांच महीने बीत गए लेकिन यह दिग्गज बल्लेबाज संन्यास छोड़ टेस्ट में वापसी को तैयार है। उनका कहना है कि वह अब भी टेस्ट प्रारूप में खेलने के लिए फिट हैं। लक्ष्मण से जब उनकी प्राथमिकता के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘शायद सफेद कपड़ों में खेलना पसंद करूंगा।’
विज्ञापन


लगातार निराश कर रहे भारतीय बल्लेबाजों को लक्ष्मण ने नसीहत दी ‘यह सिर्फ अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में बदलने का मामला है। जब भी कोई बल्लेबाज अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलता है और अन्य बल्लेबाज उसके साथ खेलते हैं तो आप गेंदबाजों के लड़ने के लिए अच्छा स्कोर बना लेते हो।’

आंकड़े भले ही लक्ष्मण के पक्ष में नहीं हों लेकिन उन्होंने कहा कि 2011 में विश्व कप जीत के बाद भारतीय टीम ने सीमित ओवरों के मैचों में उतना खराब प्रदर्शन नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें