फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदिरा के हत्यारे को अकाल तख्त ने किया सम्मानित

Mon, 07 Jan 2013 12:53 AM IST
अमृतसर/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
सिखों की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या करने वालों को रविवार को उनकी 24वीं बरसी पर सम्मानित किया। इंदिरा गांधी की हत्या करने वाले सतवंत सिंह और केहर सिंह को 6 जनवरी 1989 को फांसी दी गई थी।
विज्ञापन


शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान स्वर्ण मंदिर परिसर में जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह ने सतवंत सिंह के पिता त्रिलोक सिंह को एक 'सिरोपा' भेंट किया। सतवंत सिंह और केहर सिंह को 24 साल पहले इसी दिन फांसी दी गई थी।

सतवंत सिंह और बेअंत सिंह इंदिरा गांधी के सुरक्षाकर्मियों में थे। इन लोगों ने इंदिरा गांधी को 31 अक्टूबर 1984 को सरकारी आवास पर गोली मार दी थी। केहर सिंह इस षडय़ंत्र में शामिल था। बेअंत सिंह को उसी वक्त अन्य सुरक्षाकर्मियों ने मार गिराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें