आईपीएल के 37 वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस के न्यौते पर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद 20 ओवर में 3 विकेट पर 177 रन बनाने में सफल रही। टीम के दोनों ओपनर शिखर धवन और कप्तान डेविड वॉर्नर के बीच 85 रनों की ओपनिंग साझेदारी हुई। जवाब में मुंबई इंडियंस की पूरी टीम 16 वें ओवर में 92 रन पर समाप्त हुई। सनराइजर्स ने 85 रन से मैच जीता।
लाइव स्कोरकार्ड देखने के लिए क्लिक करें।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स ने आते ही बल्ले से तूफान ला लिया। धवन (नाबाद 82, 57 गेंद) और वॉर्नर (48) ने खतरनाक बल्लेबाजी करते हुए मुंबई के हर गेंदबाज को धुना। 10 वें ओवर में हरभजन की फिरकी का जादू चला और फिफ्टी लगाने से 2 रन से रह गए। वॉर्नर ने एक छक्का और 7 चौके लगाए।
अगले ओवर में हरभजन ने फिर एक विकेट झटका। केन विलयिसमसन 5 गेंदों में 2 रन बनाकर आउट हुए। 14 वें ओवर में टीम के 100 रन पूरे हुए। 15 वें ओवर में युवराज सिंह ने पहले चौका फिर छक्का लगाया। आईपीएल में युवी का यह पहला मुकाबला है।
अगले ओवर में धवन ने अपना पचासा पूरा किया। धवन और युवी ने डेथ ओवरों में सनराइजर्स के गेंदबाजों पर धुनाई करनी शुरू की। कभी युवी तो कभी धवन दोनो ने बल्ले से आक्रामकता दिखाई। 19 वें ओवर में धवन ने आखिरी दो गेंदों में छक्का और चौका जड़ा। आखिर ओवर में 7 रन ही आए। इस ओवर में युवी (39) हिडविकेट हुए। टीम की ओर से कुल 4 छक्के और 19 चौके लगे।