फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैदराबाद पर पड़ी बारिश की मार, लीग से हुए बाहर

Tue, 01 Oct 2013 12:51 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
शिखर धवन की अगुवाई वाली सनराइजर्स हैदराबाद टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अपना अंतिम लीग मैच जीतना जरूरी था लेकिन बारिश से उसकी आस टूट गई।
विज्ञापन


अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में ग्रुप बी में सनराजर्स हैदराबाद और ब्रिस्बेन हीट के बीच सोमवार को चैंपियंस लीग ट्वंटी-20 टूर्नामेंट का 17वां मैच खेला जाना था।

लेकिन भारी बारिश से एक भी गेंद फेंके बगैर मैच रद्द कर दिया गया और इसके साथ ही सनराइजर्स की सेमीफाइनल में जाने की उम्मीदें खत्म गईं।

मैच रद्द होने से दोनों टीमों को दो-दो अंक मिले। और चार मैचों में छह अंकों के साथ सनराइजर्स की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

बारिश ने टाइटंस का भी खेल बिगाड़ा
बारिश ने दक्षिण अफ्रीकी टीम टाइटंस की त्रिनिदाद एंड टोबैगो के खिलाफ जीत की उम्मीद धोने के साथ उसकी सेमीफाइनल के लिए भी राह मुश्किल कर दी है।

189 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टाइंटस ने 17 ओवर में छह विकेट पर 153 रन बना लिए थे।

जीत के लिए उसे तीन ओवर में 36 रन की दरकार थी और क्रीज पर एबी डीविलियर्स के साथ मंगालिसो मोशेले टिके हुए थे। लेकिन तभी तेज बारिश के कारण मैच रोक दिया गया और करीब 40 मिनट बाद अंपायरों ने मैदान की खराब स्थिति देखते हुए मैच समाप्ति की घोषणा कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस समय डकवर्थ-लुइस नियम के अनुसार जीत के लिए टाइटंस का स्कोर 159 रन होना था लेकिन वह छह रन पीछे रह गई। इस तरह त्रिनिदाद एंड टोबैगो ने छह रन से जीत हासिल कर ग्रुप बी से सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदें कायम रखीं।

यदि टाइंटस यह मैच जीत जाती तो चार मैचों में 12 अंक के साथ उसे सेमीफाइनल में जगह मिल जाती और त्रिनिदाद टूर्नामेंट से बाहर हो जाती।

अब तीन मैचों में आठ अंकों के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंचकर त्रिनिदाद एंड टोबैगो ने उसके लिए मुश्किल खड़ी कर दी है।

कैरेबियाई टीम अपना आखिरी लीग मैच बुधवार को चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खेलेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें