फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन बनाए 299 रन

Sat, 15 Dec 2012 02:04 PM IST
होबार्ट/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट मैच के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट के नुकसान पर 299 रन बनाए। माइकल क्लार्क 70 और माइक हसी 37 रन बनाकर नाबाद हैं।
विज्ञापन


सीरीज के पहले टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया को शुरुआत में एडवर्ड कोवान (4) के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद फिलिप हृयूज (86) और डेविड वार्नर (57) की जोड़ी ने अर्द्घशतकीय पारी खेलकर ऑस्ट्रेलिया को इस मुश्किल से बाहर निकाल दिया। वार्नर के आउट होने के बाद क्रीज पर आए शेन वाटसन ने 30 रनों की पारी खेली।

फिलिप हृयूज ने 166 गेंदों में आठ चौका और एक छक्का की मदद से 86 रन बनाए। वार्नर ने अपने 57 रनों की पारी में 89 गेंदों का सामना किया और आठ चौके जड़े। श्रीलंका की ओर से चनाका वेलेगेदरा एक मात्र सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने तीन विकेट लिए। वॉनर्र को दिलशान ने रनआउट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें