फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहरः तमंचे के बल पर किशोरी से गैंगरेप

Sat, 15 Dec 2012 01:32 PM IST
डिबाई (बुलंदशहर)/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में तीन युवकों ने तमंचे के बल पर एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप किया। उसके बाद शिकायत करने पर लड़की को जान से मारने की धमकि भी दी। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।    
विज्ञापन


डिबाई कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की पंद्रह वर्षीय किशोरी बृहस्पतिवार शाम जंगल में गई थी। तभी गांव के तीन युवक तमंचे के बल पर उसे गन्ने के खेत में ले गए। आरोपियों ने पीड़िता की कनपटी पर तमंचा रख गैंगरेप किया। आरोपी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

किशोरी ने घर आकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने आरोपियों के घर पहुंचकर हंगामा किया और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने सत्यपाल, मानक चंद और शीशपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


पंचायत में समझौते की कोशिश
पीड़िता के परिजनों ने जब आरोपियों के घर पहुंचकर हंगामा किया तो आरोपियों के परिजनों ने पीड़िता के घरवालों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह रिपोर्ट दर्ज कराने पर अड़ गए। बाद में गांव में इस मसले पर पंचायत हुई। आरोपी के परिजनों ने समझौते के लिए दबाव बनाया, लेकिन पीड़िता के परिजनों ने शुक्रवार को पुलिस को तहरीर दे दी।

ईसापुर में युवती की हत्या
बदमाशों ने एक युवती की हत्या कर शव गुलावठी क्षेत्र के गांव ईसापुर स्थित गन्ने के खेत में फेंक दिया। शुक्रवार को शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। रेप के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें