फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, क्यों थामी धोनी ने ग्लब्ज उतारकर गेंद

Fri, 21 Jun 2013 08:44 PM IST
कार्डिफ
विज्ञापन
विज्ञापन
टीम इंडिया के गुड लक कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी का आईसीसी चैंपियंस ट्राफी के सेमीफाइनल मुकाबले में ग्लब्ज उतारकर गेंद थामने वाला फैसला चौंकाने वाला था।
विज्ञापन


धोनी ने ये फैसला आखिरकार क्यों लिया, ये केवल धोनी ही जानते हैं।

आइए आपको बताते हैं खुद धोनी इस फैसले के पीछे क्या वजह बताते हैं।

धोनी कहते हैं कि उन्होंने टीम के मुख्य तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार से लगातार 9 ओवर गेंदबाजी करवा ली थी। अंतिम ओवर भी वे भुवनेश्वर कुमार से कराना चाहते थे। इसलिए उन्होंने भुवनेश्वर का एक ओवर बचा लिया।

वहीं, टीम में दिनेश कार्तिक दूसरे विकेट कीपर के रूप में मौजूद थे, इसलिए विकेट कीपिंग के लिए भी कोई दिक्कत नहीं थी।

धोनी ये भी कहते हैं कि वे केवल एक ओवर गेंदबाजी करने के लिए मैदान में उतरे थे, लेकिन वह ओवर अच्छा गया। उस ओवर में एक विकेट मिलते मिलते रहे गया, इसलिए मैंने और अधिक ओवर कराने के बारे में सोचा।
विज्ञापन


इंग्लैंड से रोमांचक होगा मुकाबला

टीम इंडिया के कैप्टन धोनी आईसीसी चैंपियंस ट्राफी के फाइनल में पहुंची टीम इंग्लैंड के बारे में कहते हैं कि इंग्लैंड एक मजबूत टीम है लेकिन हम पहले भी उनके खिलाफ काफी खेल चुके हैं। हमें उम्मीद है कि रविवार का मैच रोमांचक होगा।

गेंदबाजों के बढ़िया प्रदर्शन से जीते

श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले के बारे में धोनी का कहना था कि सब कुछ पहले से निर्धारित योजना के अनुसार हुआ। टास जीतना अहम साबित हुआ। हमारे गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें