सौरव गांगुली वह नाम जिसने न सिर्फ विदेशों में टीम इंडिया को जीतना सिखाया बल्कि भारतीय क्रिकेट के स्वर्णिम दौर की शुरुआत की। टीम इंडिया को खड़ा करने वाले दादा के नाम वैसे तो कप्तानी के कई रिकॉर्ड है। मगर धोनी, सहवाग, भज्जी, युवी, कैफ जैसे युवाओं को बढ़ाने वाले सौरव गांगुली ने अब बरसों बाद धोनी को लेकर खुलासे किए हैं।