दिग्गज क्रिकेटर और वायुसेना में ग्रुप कैप्टन से सम्मानित सचिन तेंदुलकर मंगलवार को वायुसेना दिवस का हिस्सा बने। सचिन अपनी पत्नी अंजलि के साथ गाजियाबाद के हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पहुंचकर 87वें वायुसेना दिवस के जश्न में शामिल हुए।
2010 में ग्रुप कैप्टन से सम्मानित सचिन ने एयर चीफ मार्शल राकेश कुमार सिंह भदौरिया की मौजूदगी में सचिन ने वायुसेना के पराक्रम को पास से देखा और उसका हिस्सा बनें।
सचिन ने 2013 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था। अपने अद्भुत क्रिकेट करियर के लिए पहचाने जाने वाले सचिन पहले खिलाड़ी हैं जिन्हें एयरफोर्स में ग्रुप कैप्टन के पद से सम्मानित किया गया है।