दिसंबर में भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाली क्रिकेट सीरीज को गृहमंत्रालय की हरी झंडी मिल गई है। इस बात की जानकारी बीसीसीआई की ओर से राजीव शुक्ला ने दी। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि भारत और पाक के बीच जो सीरीज दिसंबर में खेले जाने की संभावना थी उसे मंजूरी मिल गई है। भारत-पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मैचों का आयोजन दिल्ली, अहमदाबाद, बंगलुरू, कोलकाता और चेन्नई में होगा।
इस संबंध में बीसीसीआई और पाकिस्तान क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के बीच पहले ही सहमति बन चुकी थी। लेकिन सरकारी स्तर पर औपचारिक मंजूरी अभी नहीं मिली थी। सरकारी मंजूरी इसलिए भी अहम मानी जा रही थी कि इस सीरीज में सुरक्षा का मुद्दा सबसे अहम है।