फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-पाक में होगा महिला एशिया कप का फाइनल

Tue, 30 Oct 2012 04:35 PM IST
ग्वांगझू/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान के बीच एसीसी टी20 महिला एशिया कप का खिताबी मुकाबला बुधवार को खेला जाएगा। भारत और श्रीलंका के बीच बारिश के कारण मंगलवार को सेमीफाइनल नहीं खेला जा सका लेकिन टीम इंडिया को ग्रुप ए में शीर्ष पर रहने के कारण फाइनल में जगह मिल गयी।
विज्ञापन


भारत और श्रीलंका के बीच सेमीफाइनल में एक गेंद का भी खेल नहीं हुआ जबकि दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने बंगलादेश को छह विकेट से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनायी। भारत ने लीग चरण में पाकिस्तान को आठ विकेट से हराया था।

लेकिन टीम इंडिया के लिए चिंता की बात यह है कि कप्तान मिताली राज और तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी टखने की चोट के कारण खिताबी मुकाबले से बाहर हो गयी हैं। मिताली ने लीग मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 38 गेंदों में तीन चौकों की मदद से नाबाद 36 रन की मैच विजयी पारी खेली थी और उन्हें मैन आफ द मैच चुना गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें