फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी में भी टकराएंगे भारत-पाक, कोहली ने दी टीम को 'विराट' बधाइयां

Sun, 18 Jun 2017 10:56 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
विराट कोहली
विज्ञापन
भारत पाकिस्तान के बीच आज लंदन में दोहरे मुकाबले होने जा रहे हैं। एक तरफ चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में ओवल के मैदान पर दोनों देशों के बीच क्रिकेट के मैदान पर खिताबी जंग होगी तो वहीं दूसरी तरफ हॉकी टर्फ पर भी दोनों टीमें दो-दो हाथ कर रही होंगी। 
विज्ञापन


फाइनल मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब विराट से हॉकी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने टीम इंडिया को शुभकामना देते हुए कहा, मैंने कभी हॉकी नहीं खेली। हालांकि मैं इंडोर क्रिकेट में सिंथैटिक बॉल से क्रिकेट खेला हूं। लेकिन कभी हॉकी नहीं खेली। मुझे पेनल्टी कॉर्नर के दौरन चेहरे पर गेंद लगने का डर लगता है। पता नहीं वो लोग कैसे कर लेते हैं। ऐसा करने के लिए आपको बहुत हिम्मत चाहिए। मैं अपनी टीम को शुभकामनाएं देना चाहूंगा। मैंने हॉकी में अपना हाथ आजमाने की कभी कोशिश नहीं की, लेकिन वो बहुत अच्छे हैं और कल अच्छा करेंगे। 
  Hello @TheHockeyIndia, here's our captain @imVkohli sending positive vibes ahead of the match against Pakistan. #INDvPAK #CT17 pic.twitter.com/JpB4sOMooy — BCCI (@BCCI) June 17, 2017
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें