फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: लीड्स में दो बार चेज हुआ 350+ का स्कोर, इतना लक्ष्य देकर भारत सिर्फ एक बार हारा; देखें रिकॉर्ड्स

Tue, 24 Jun 2025 12:20 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स

सार

चौथी पारी में 350+ रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 13 मौकों पर टीमें सफल हुई हैं। हेडिंग्ले एकमात्र ऐसी जगह है जहां दो बार 350+ रन के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल किया गया है।
विज्ञापन
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और इंग्लैंड के बीच लीड्स के हेडिंग्ले में खेला जा रहा टेस्ट रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। इंग्लैंड को 371 रन का लक्ष्य मिला है, जिसके जवाब में इस टीम ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक बिना विकेट गंवाए 21 रन बना लिए हैं। जैक क्राउली और बेन डकेट क्रीज पर हैं। इंग्लैंड को जीत के लिए 350 और रन की जरूरत है, जबकि भारत को 10 विकेट चाहिए। आज 90 ओवर का खेल होना है, ऐसे में रोमांच की सारी हदें टूट जाएंगी। क्योंकि मुकाबला इंग्लैंड के बैजबॉल क्रिकेट और भारत के आक्रामक गेंदबाजी लाइन अप के बीच होगा। भारतीय टीम ने जो गलती इंग्लैंड की पहली पारी में की थी, बस उस गलती से बचना होगा और हर कैच को पकड़ना होगा। अगर ऐसा नहीं होता है तो इंग्लैंड की टीम हर बड़े स्कोर को चेज करने का दमखम रखती है। ऐसा उन्होंने 2022 में भारत के खिलाफ किया भी था। टीम इंडिया को वो मैच याद रखना चाहिए।
विज्ञापन

हेडिंग्ले में दो बार 350+ रन का लक्ष्य चेज हुआ
चौथी पारी में 350+ रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 13 मौकों पर टीमें सफल हुई हैं। हेडिंग्ले एकमात्र ऐसी जगह है जहां दो बार 350+ रन के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल किया गया है। 1948 में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के 404 रन का लक्ष्य का आसानी से पीछा किया था। वहीं, 2019 में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के 359 रन के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल किया था। 

हेडिंग्ले में टेस्ट क्रिकेट में 5 सबसे सफल रन चेज
कुल रन लक्ष्य टीम खिलाफ साल
404/3 404 ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड 1948
362/9 359 इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया 2019
322/5 322 वेस्टइंडीज इंग्लैंड 2017
315/4 315 इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया 2001
296/3 296 इंग्लैंड न्यूजीलैंड 2022

इंग्लैंड का 350+ रन चेज करते हुए रिकॉर्ड
इंग्लैंड खुद दो बार चौथी पारी में 350+ रन के लक्ष्य को हासिल कर चुका है। इस टीम ने जुलाई, 2022 में बर्मिंघम में भारत के 378 रन के लक्ष्य को तीन विकेट गंवाकर हासिल कर लिया था। टीम ने 76.4 ओवर में ही यह स्कोर बना लिया था और 4.93 के रन रेट से रन बटोरे थे। हालांकि, तब टीम में बैजबॉल की नींव रखने वाले जॉनी बेयरस्टो हुआ करते थे। अब वह खराब फॉर्म की वजह से स्क्वॉड का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन अभी भी क्राउली और डकेट यह कमाल कर सकते हैं। वहीं, अगस्त, 2019 में इंग्लैंड की टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 359 रन के लक्ष्य को नौ विकेट गंवाकर हासिल किया था।  हालांकि, लीड्स में ये रन बनाने में इंग्लैंड को 125.4 ओवर लग गए थे।

इंग्लैंड का टेस्ट में सबसे सफल रन चेज
स्कोर ओवर लक्ष्य खिलाफ साल
378/3 76.4 378 भारत 2022
362/9 125.4 359 ऑस्ट्रेलिया 2019
332/7 159.5 332 ऑस्ट्रेलिया 1928
315/4 73.2 315 ऑस्ट्रेलिया 2001
307/6 146.4 305 न्यूज़ीलैंड 1997

बैजबॉल में इंग्लैंड का सबसे सफल रन चेज
स्कोर खिलाफ स्थान साल
378/3 भारत बर्मिंघम 2022
299/5 न्यूजीलैंड नॉटिंघम 2022
296/3 न्यूजीलैंड लीड्स 2022
279/5 न्यूजीलैंड लॉर्ड्स 2022
254/7 ऑस्ट्रेलिया लीड्स 2023

इंग्लैंड में सबसे सफल लक्ष्य का पीछा
ओवरऑल इंग्लैंड में सबसे सफल रन चेज की बात करें तो 1948 में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ 404 रन के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल किया था। वहीं, 2022 में बर्मिंघम में इंग्लैंड का भारत के खिलाफ चेज इंग्लैंड में दूसरा सबसे सफल चेज है। 2019 में लीड्स में इंग्लैंड का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 359 रन चेज करना तीसरा सबसे सफल चेज है। 

इंग्लैंड में किसी टेस्ट में सबसे सफल रन चेज
लक्ष्य टीम खिलाफ स्थान साल
404 ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड लीड्स 1948
378 इंग्लैंड भारत बर्मिंघम 2022
359 इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया लीड्स 2019
342 वेस्टइंडीज इंग्लैंड लॉर्ड्स 1984
322 वेस्टइंडीज इंग्लैंड लीड्स 2017
विज्ञापन

भारत का कैसा है रिकॉर्ड?
वहीं, भारत की बात करें तो टेस्ट में 350+ रन के लक्ष्य का बचाव करते हुए टीम सिर्फ एक मैच हारी है। टीम इंडिया ने अब तक कुल 59 मौकों पर 350+ रन के लक्ष्य का बचाव किया है। इसमें से 42 मैच भारतीय टीम ने जीते हैं, जबकि 16 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। जो एक मैच भारत हारा, वह इंग्लैंड के खिलाफ ही 2022 में आया था। 

भारत का टेस्ट क्रिकेट में 350+ रनों का बचाव करते हुए प्रदर्शन
कुल मैच जीते हारे ड्रॉ
59 42 1 16

टेस्ट क्रिकेट में अब तक की सबसे बड़ी सफल रन चेज
लक्ष्य स्कोर टीम खिलाफ साल
418 418/7 वेस्टइंडीज ऑस्ट्रेलिया 2003
414 414/4 दक्षिण अफ्रीका ऑस्ट्रेलिया 2008
404 404/3 ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड 1948
403 406/4 भारत वेस्टइंडीज 1976
395 395/7 वेस्टइंडीज बांग्लादेश 2021
388 391/6 श्रीलंका जिम्बाब्वे 2017
387 387/4 भारत इंग्लैंड 2008
378 378/3 इंग्लैंड भारत 2022
377 382/3 पाकिस्तान श्रीलंका 2015
369 369/6 ऑस्ट्रेलिया पाकिस्तान 1999
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें