फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2018: नए होम ग्राउंड पर उतरेगी धोनी सेना, RR के इन 11 सूरमाओं पर दांव लगा सकते हैं रहाणे

Fri, 20 Apr 2018 05:57 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स की टीमें IPL में आखिरी बार 2015 में टकराई थी। बीते 2 सालों में काफी कुछ बदल चुका है। कभी नीली जर्सी पहनकर राजस्थान की ओर से ताल ठोंकने वाले शेन वॉटसन अब चेन्नई का हिस्सा हैं। चोटिल सुरेश रैना इस मैच में दिखाई नहीं देंगे और इस बार अब चेपॉक स्टेडियम में पूरे टूर्नामेंट कोई मैच नहीं होगा। बहरहाल शुक्रवार को होने वाले मुकाबले में अपने नए होम ग्राउंड पर खेल रही CSK तीसरी जीत तलाशने उतरेगी। अगली स्लाइड में जानिए राजस्थान के किन 11 योद्धा धोनी सेना को टक्कर देंगे।
विज्ञापन

2 of 4
- फोटो : ipl
ओपनर्स की भूमिका में एक बार फिर कप्तान अजिंक्य रहाणे के साथ डार्सी शॉर्ट नजर आ सकते हैं। केकेआर के खिलाफ खेले गए पिछले मैच में रहाणे का बल्ला जमकर बोला था। सीएसके के खिलाफ भी उनसे वैसे ही प्रदर्शन की उम्मीद होगी। दूसरी ओर शार्ट अबतक अपने खेल से प्रभावित नहीं कर पाए हैं। एक बार फिर सारी निगाहें उनके खेल पर होगी।
विज्ञापन

3 of 4
मिडिल ऑर्डर में संजू सैमसन, बेन स्टोक्स और राहुल त्रिपाठी का खेलना तय है। आरसीबी के खिलाफ सैमसन ने 45 गेंदों में नाबाद 92 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। हालांकि पिछले मैच में केकेआर के खिलाफ वो कुछ खास नहीं कर पाए थे। इसके अलावा स्टोक्स और राहुल ने अभी तक के मैचों में कुछ खास नहीं किया है। टीम को एकबार फिर तीनों से मैच विनिंग परफॉर्मेंस की उम्मीद होगी।
विज्ञापन

4 of 4
जोफरा आर्चर
जोस बटलर विकेटकीपर की भूमिका में नजर आएंगे। आखिरी ओवर्स में उनसे लंबे-लंबे छक्को की उम्मीद होगी। इसके अलावा कृष्नप्पा गौथम और श्रेयस गोपाल की जगह भी लगभग पक्की मानी जा रही है। गेंदबाजी में धवल कुलकर्णी का खेलना तय है। हालांकि पिछलों मैचों में जयदेव उनादकट अपने प्रदर्शन से कोई खास छाप नहीं छोड़ पाए। एक अन्य गेंदबाज बेन लाफलिन की जगह इस मैच में जोफरा आर्चर को शामिल किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें