फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेमंग अमीन बने BCCI के अंतरिम सीईओ, जौहरी के इस्तीफे के बाद मिली जिम्मेदारी

Tue, 14 Jul 2020 04:54 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
हेमंग अमीन - फोटो : social media
विज्ञापन

आईपीएल के मौजूदा सीओओ हेमंग अमीन को मंगलवार को बीसीसीआई का अंतरिम सीईओ नियुक्त किया गया। पिछले हफ्ते राहुल जौहरी के इस्तीफे के बाद से यह पद खाली था। बोर्ड की एपेक्स काउंसिल की बैठक में इसपर फैसला लिया गया। बोर्ड के एक पदाधिकारी ने बताया कि अमीन इस पद के लिए सबसे उपयुक्त हैं।  

विज्ञापन


अमीन चर्चित इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर हैं और 2017 से ही आईपीएल के ऑपरेशन का काम देख रहे हैं। 

उधर बोर्ड ने यह भी संकेत दिए हैं कि दो महीने के भीतर ही नया सीईओ ढूंढ लिया जाएगा। 17 जुलाई को होने वाली बोर्ड की एपेक्स काउंसिल की मीटिंग में भी इस पर चर्चा होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें