फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीमा कोरेगांव हिंसा: विशेष अदालत ने गौतम नवलखा को 22 जुलाई तक एनआईए की हिरासत में भेजा

Tue, 14 Jul 2020 04:32 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
गौतम नवलखा
विज्ञापन

मुंबई में विशेष एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) अदालत ने भीमा कोरेगांव हिंसा से संबंधित मामले में गौतम नवलखा को 22 जुलाई तक एनआईए की हिरासत में भेज दिया है। इससे पहले विशेष एनआईए अदालत ने गौतम नवलखा की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। नवलखा ने डिफॉल्ट जमानत के लिए याचिका दायर की थी। नवलखा ने कहा था कि उन्हें एनआईए द्वारा बिना किसी आरोपपत्र के 90 दिनों से अधिक समय तक हिरासत में रखा गया है, इसलिए कानूनन वह डिफॉल्ट जमानत पाने के हकदार हैं।

विज्ञापन


बता दें कि गौतम नवलखा को कोरेगांव भीमा गांव में एक जनवरी, 2018 को हुई हिंसा के सिलसिले में पुणे पुलिस ने अगस्त, 2018 को गिरफ्तार किया था। पुणे पुलिस ने आरोप लगाया था कि 31 दिसंबर 2017 को पुणे में आयोजित एलगार परिषद में भड़काने वाले बयान दिए गए थे। इसकी वजह से अगले दिन कोरेगांव भीमा में हिंसा भड़क उठी थी। पुलिस का आरोप था कि इस कार्यक्रम को माओवादियों का समर्थन प्राप्त था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें