फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs IRE: ऐतिहासिक सीरीज जीत के बाद आयरलैंड के कोच मलान ने दिया इस्तीफा, जानें किसे मिली जिम्मेदारी

Mon, 29 Jun 2026 05:16 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेलफास्ट

सार

भारत के खिलाफ ऐतिहासिक टी20 सीरीज जीतने के अगले ही दिन आयरलैंड के मुख्य कोच हेनरिक मलान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। मलान की जगह गैरी विल्सन को टीम की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
हेनरिक मलान - फोटो : Cricket Ireland
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के खिलाफ ऐतिहासिक टी20 सीरीज जीतने के बाद आयरलैंड के मुख्य कोच हेनरिक मलान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। आयरलैंड ने भारत को दो मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 से हराया था और पहली बार इस टीम के खिलाफ सीरीज जीती थी। लेकिन इसके अगले ही दिन मलान ने कोच पद से इस्तीफा देकर सभी को चौंका दिया है। पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज गैरी विल्सन को पुरुष राष्ट्रीय टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। 
विज्ञापन

2027 की शुरुआत तक था करार
ग्राहम फोर्ड के इस्तीफे के बाद मार्च 2022 में हेनरिक मलान ने इस भूमिका को संभाला था, जिसके बाद उन्होंने आयरिश पुरुष क्रिकेट के सुनहरे दौर को देखा। हेनरिक मलान का मौजूदा करार साल 2027 की शुरुआत तक चलना था, लेकिन उन्होंने अपने खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को बताया कि वे अगले आईसीसी वनडे विश्व कप चक्र के हिसाब से एक सुनियोजित बदलाव के तहत हट रहे हैं।

इस्तीफा देने के बाद हेनरिक मलान ने कहा, इन खिलाड़ियों, स्टाफ और आयरिश क्रिकेट समुदाय के साथ काम करना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात रही है। यहां रहने का अनुभव मेरे और मेरे परिवार के लिए बहुत शानदार रहा है। हम आयरिश क्रिकेट के साथ बिताए अपने समय को बहुत प्यार से याद करेंगे। मैदान पर हम गर्व के साथ मेलबर्न में इंग्लैंड के खिलाफ अपनी ऐतिहासिक टी20 विश्व कप जीत, अबू धाबी में अफगानिस्तान के खिलाफ अपनी पहली टेस्ट जीत, बेलफास्ट में जिम्बाब्वे के विरुद्ध पहली घरेलू टेस्ट जीत, भारत के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज में ऐतिहासिक जीत और पाकिस्तान, वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका को हराने के साथ-साथ दुनिया की शीर्ष टीमों को चुनौती देने और हराने की अपनी क्षमता के जरिए टी20 विश्व कप के लिए सीधे क्वालिफाई करने जैसी उपलब्धियों को याद कर सकते हैं। हमारी दूरदर्शिता पर भरोसा करने के लिए खिलाड़ियों, कोचों और स्टाफ का धन्यवाद। यह एक बहुत ही खास सफर रहा है।
विज्ञापन

क्रिकेट आयरलैंड का भी आया बयान
क्रिकेट आयरलैंड ने कहा कि मलान का रणनीतिक रूप से पद छोड़ने का फैसला इसलिए लिया गया है, ताकि नए मुख्य कोच को अगस्त में अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज का उपयोग 2027 की शुरुआत में होने वाले बेहद महत्वपूर्ण वनडे विश्व कप क्वालिफायर की तैयारियों के लिए एक मजबूत आधार के रूप में करने का मौका मिल सके। हेनरिक मलान के मार्गदर्शन में आयरलैंड ने लगातार तीन टी20 विश्व कप के लिए क्वालिफाई किया। इसके अलावा, आयरलैंड की पहली तीन टेस्ट मैच जीतने के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर के टैलेंट का एक बड़ा पूल तैयार किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें