फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: हेडिंग्ले में दर्शकों ने भारतीय टीम की हूटिंग की, बार-बार गेंद बदलने की मांग पर उड़ाया मजाक

Tue, 24 Jun 2025 06:42 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स

सार

गिल ने मैदानी अंपायर क्रिस गैफनी को दिखाया कि किस तरह गेंद की सिलाई ढीली हो रही है और उनसे गेंद बदलने की अपील की। गैफनी ने गेंद को देखा, लेकिन गिल की मांग को खारिज कर दिया। अंपायर के फैसले के बाद दर्शकों ने बू करना शुरू किया।
विज्ञापन
भारतीय टीम - फोटो : BCCI X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट मैच के पांचवें दिन हेडिंग्ले में दर्शकों ने भारतीय टीम की हूटिंग की। पांचवें दिन के पहले सत्र में कप्तान शुभमन गिल और शार्दुल ठाकुर बार-बार अंपायर से गेंद बदलने की मांग कर रहे थे, लेकिन अंपायर उनकी मांग को ठुकरा रहे थे। इस पर लीड्स में दर्शकों ने भारतीय टीम का मखौल उड़ाया और हूटिंग करने लगे। 
विज्ञापन

विकेट के लिए तरसे भारतीय गेंदबाज
भारत ने चौथे दिन केएल राहुल और ऋषभ पंत के बीच हुई 195 रनों की साझेदारी से इंग्लैंड को 371 रनों का लक्ष्य दिया था। भारतीय गेंदबाज पहले सत्र में कोई सफलता हासिल नहीं कर सके और बेन डकेट तथा जैक क्रावले ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। भारतीय गेंदबाज शुरुआती सत्र में बेअसर नजर आए और डकेट-क्रावले की जोड़ी को उनके खिलाफ रन बनाने में कोई मुश्किल नहीं हुई। 

क्रावले और डकेट के बीच साझेदारी आगे बढ़ने के बीच गिल ने मैदानी अंपायर क्रिस गैफनी को दिखाया कि किस तरह गेंद की सिलाई ढीली हो रही है और उनसे गेंद बदलने की अपील की। गैफनी ने गेंद को देखा, लेकिन गिल की मांग को खारिज कर दिया। अंपायर के फैसले के बाद दर्शकों ने बू करना शुरू किया। कुछ ओवर बाद शार्दुल ने भी इस चीज के लिए अंपायर से अपील की, लेकिन उन्होंने फिर अपील को खारिज कर दिया। दर्शकों ने इसके बाद तेजी से बू करना शुरू किया। 
विज्ञापन

डकेट-क्रावले ने बनाया कीर्तिमान
डकेट और क्रावले ने पांचवें दिन इंग्लैंड की पारी आगे बढ़ाई और पहले सत्र में भारत को सफलता हासिल नहीं करने दी। डकेट और क्रावले की जोड़ी ने शतकीय साझेदारी कर डेसमोंड हेन्स और गॉर्डोन ग्रीनिज की जोड़ी को पीछे छोड़ा। दरअसल, 1984 के बाद पहली बार ऐसा हुआ है जब हेडिंग्ले में चौथी पारी में इंग्लैंड के लिए 100+ रनों की साझेदारी हुई है। डकेट और क्रावले से पहले हेन्स और ग्रीनिज की जोड़ी ने हेडिंग्ले में चौथी पारी में 106 रनों की साझेदारी की थी। यानी 41 साल बाद ऐसा हुआ है जब हेडिंग्ले में चौथी पारी में पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें