फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां बोली, निर्दोष है मेरा बेटा, उसे फंसाया गया

Thu, 16 May 2013 10:12 PM IST
तिरुवनंतपुरम
विज्ञापन
विज्ञापन
स्पॉट फिक्सिंग में गिरफ्तार किए गए तेज गेंदबाज एस श्रीसंत की मां अपने बेटे की गिरफ्तारी से बेहद आहत हैं और उनका आरोप है कि उसे मामले में फंसाया गया है।
विज्ञापन


श्रीसंत की मां सावित्री देवी ने कहा, 'मुझे सौ फीसदी विश्वास है कि उसने कुछ भी गलत नहीं किया। उसकी बेगुनाही जल्द साबित होगी।' श्रीसंत समेत 3 क्रिकेटरों को बृहस्पतिवार को जारी आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने कहा कि वह तब तक किसी पर आरोप नहीं लगाना चाहती जब तक पूरी कहानी सामने न आ जाए। श्रीसंत राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल में खेलते हैं। बीसीसीआई ने फिलहाल तीनों क्रिकेटरों को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


सावित्री देवी ने अपने बेटे के बारे में बताते हुए कहा, 'मैं सिर्फ यह बताना चाहती हूं कि मेरा बेटा पैसे के पीछे भागने वाला इंसान नहीं है। यह सभी को पता है कि उसने क्रिकेट की खातिर फिल्मों के कई ऑफर को भी ठुकरा दिया था। क्रिकेट उसका जीवन है। वह क्रिकेट के साथ कभी धोखा नहीं करेगा।'

इससे पूर्व श्रीसंत के पिता संतकुमारन नायर ने एक टीवी चैनल पर भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और हरभजन सिंह पर आरोप लगाया कि उन्होंने आपसी रंजिश के कारण श्रीसंत को फंसाया है।
विज्ञापन


श्रीसंत के बहनोई मधु बालाकृष्णन ने भी उन्हें बेकसूर करार दिया। उन्होंने कहा कि श्रीसंत ऐसी हरकत कभी नहीं कर सकता।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें