फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

62 गेंद,16 छक्के,162 रन- हजरतुल्लाह ने टी-20 क्रिकेट में मचाया तहलका

Sun, 24 Feb 2019 01:07 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
afgvire
आयरलैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे टी-20 में अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज हजरतुल्लाह जजाइ ने तहलका मचा दिया। उन्होंने मैदान पर रनों की बरसात कर दी। इस दौरान उन्होंने कई रिकॉर्ड्स भी तोड़ेः
 
विज्ञापन

2 of 5
hazratullah zazai
देहरादून के राजीव गांधी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में सलामी बल्लेबाज हजरतुल्लाह ने 62 गेंदों में 16 छक्कों और 11 चौकों की मदद से 162* रनों की आतिशी पारी खेली। इस दौरान उनका 261.29 का स्ट्राइक रेट रहा।
विज्ञापन

3 of 5
hazratullah zazai
हजरतुल्लाह ने अपनी इस तूफानी के दौरान टी-20 के कई धाकड़ बल्लेबाजों के रिकॉर्ड तोड़ दिए। इस दौरान उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल (145*) र आरोन फिंच (156) के रिकॉर्ड को तोड़ा। टी-20 में सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर बनाने का रिकॉर्ड फिंच (172) के ही नाम हैं, जिसे वह तोड़ नहीं पाए।

4 of 5
afgvire
हालांकि, हजरतुल्लाह ने फिंच के एक टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में सर्वाधिक छक्के जड़ने का रिकॉर्ड तोड़ दिया। फिंच के नाम टी-20 में 14 छक्के दर्ज था, लेकिन अब यह रिकॉर्ड हजरतुल्लाह ने 16 छक्के लगाकर तोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
बता दें कि आयरलैंड के खिलाफ अफगानिस्तान ने टी-20 में सर्वाधिक रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया। देहरादून के राजीव गांधी स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी-20 में अफगानिस्तान ने आयरलैंड के खिलाफ तीन विकेट के नुकसान पर 278 रनों का पहाड़ सा स्कोर खड़ा किया। इसके साथ ही उसने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें