फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा हमले से आहत गांगुली ने कहा, ईडन गार्डन्स से भी जल्द हटेगी पाक क्रिकेटरों की तस्वीरें 

Sun, 24 Feb 2019 01:06 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सौरव गांगुली
पूर्व भारतीय कप्तान और बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने शनिवार को कहा कि पुलवामा आतंकी हमले के मद्देनजर पाकिस्तान के क्रिकेटरों की तस्वीरों को ईडन गार्डन्स से हटाने के बारे में फैसला जल्द किया जाएगा। 
 
विज्ञापन

2 of 4
sourav ganguly
गांगुली ने यह टिप्पणी भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के ईडन गार्डन्स के बाहर प्रदर्शन करने के बाद की। प्रदर्शनकारी स्टेडियम की दीवारों से पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान सहित वहां के अन्य क्रिकेटरों की तस्वीरों को हटाने की मांग कर रहे थे। 
 
विज्ञापन

3 of 4
Sourav Ganguly
गांगुली से जब तस्वीरें हटाने के बारे में पूछा गया, उन्होंने कहा, 'हम इस पर काम कर रहे हैं। इस पर जल्द ही फैसला होगा।' मालूम हो कि विदर्भ, पंजाब और राजस्थान क्रिकेट संघों ने पहले ही पाकिस्तानी क्रिकेटरों की तस्वीरों को हटा दिया है। 
विज्ञापन

4 of 4
सौरव गांगुली
गांगुली ने इससे पहले पाकिस्तान के साथ हर तरह के क्रिकेट संबंध तोड़ने की वकालत की थी। उन्होंने कहा था कि आगामी विश्व कप में पाकिस्तान से नहीं खेलने पर भारतीय टीम के अभियान पर खास असर नहीं पड़ेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें