फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Virat Kohli: 500वें मैच में शतकीय पारी के दौरान विराट की डायलॉगबाजी, कहा- 'मैं 2012 से डबल्स चुरा रहा हूं'

Sat, 22 Jul 2023 02:07 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट ऑफ स्पेन

सार

Virat Kohli Test Century: कोहली ने अपनी शतकीय पारी में चौके लगाने के अलावा विकेटों के बीच भागकर भी खूब रन बटोरे। उन्होंने कई बार एक रन को दो रन में बदला। 
विज्ञापन
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेस्टइंडीज के पोर्ट ऑफ स्पेन में भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। यह विराट कोहली का 500वां अंतरराष्ट्रीय मैच भी है और कोहली ने 121 रन की पारी खेलकर इसे और खास बना लिया है। इस मैच में कोहली की बल्लेबाजी के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिससे कैरेबियाई खिलाड़ियों का पता लग गया कि कोहली से पंगा नहीं लेना चाहिए, और वह उन बल्लेबाजों में से नहीं हैं जो विपक्षीय टीम की स्लेजिंग से परेशान होते हैं।
विज्ञापन


कोहली ने अपनी शतकीय पारी में चौके लगाने के अलावा विकेटों के बीच भागकर भी खूब रन बटोरे। उन्होंने कई बार एक रन को दो रन में बदला। इस बीच स्टंप माइक में कोहली की एक बात सुनी गई। उन्होंने कहा, "मैं 2012 से डबल्स चुरा रहा हूं।" हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कोहली ने ऐसा क्यों और किसको कहा।
 

हमेशा से ही विराट कोहली विकेट के बीच तेज रन भागने के लिए जाने गए हैं। कोहली में रन चुराने की कला है जो कम बल्लेबाजों में देखी जाती है। इसका अनुमान आप इससे लगा सकते हैं कि वेस्टइंडीज के पू्र्व क्रिकेटर इयान बिशप ने एक ट्वीट करते हुए विराट की एक तस्वीर शेयर की जिसमें विराट की जर्सी रन भागकर गंदी हो गई है और क्रिकेट के प्रति उनके समर्पण की बात कही। 
विज्ञापन


बिशप ने ट्वीट किया - एक खिलाड़ी जो अपना 500वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहा है, जिसे मैच में हर एक रन का महत्व पता है। जो अपने शरीर को दांव पर लगाकर पूरी जान लगा रहा है, वह हम सभी को उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। काश मैं यह बात कैरिबिया के सभी युवाओं को समझा सकता कि सिंगल-डबल भागना कितना जरूरी होता है, केवल चौकों का इंतजार न करें, ऐसे रन भागें।
 

इस बीच विराट कोहली ने टेस्ट करियर का 29वां शतक लगाया। वह अपने 500वें अंतरराष्ट्रीय मैच में शतक बनाने वाले पहले खिलाड़ी हैं। 500 मैच के बाद शतक लगाने के मामले में भी कोहली सबसे आगे हैं। कोहली ने अब तक 76 शतक लगाए हैं, जबकि सचिन ने 500 मैच खेलने के बाद 75 शतक लगाए थे। अन्य खिलाड़ी इन दोनों दिग्गजों से काफी पीछे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें