फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हसीन जहां के ससुराल पहुंचते ही घर में ताला लगाकर भागा जेठ, बहू संग रेप का है आरोप

Mon, 07 May 2018 01:14 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
hasin jahan - फोटो : self
विज्ञापन

क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां रविवार को अचानक ससुराल सहसपुर पहुंच गई। उसके गांव आने की भनक लगते ही शमी की मां और छोटा भाई घर पर ताला लगाकर भाग निकले। घर पर ताला जड़ा देख हसीन जहां भड़क गई। हसीन ने डिडौली पुलिस पर शमी के परिजनों को सूचना देकर भगाने का आरोप लगाया। वह दिन भर सहसपुर और जोया में रहीं। 

विज्ञापन


पिछले दिनों हसीन जहां ने शमी पर कई महिलाओं के साथ अवैध संबंध होने के गंभीर आरोप लगाए थे। हसीन ने कोलकाता में शमी, जेठ हसीब समेत छह लोगों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट के अलावा जेठ पर दुष्कर्म के गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।
  
हसीन जहां कोलकाता से रविवार सुबह बेटी बेबो, वकील और बेटी की देखभाल करने वाली आया के साथ डिडौली थाना पहुंची। जहां से अपनी ससुराल सहसपुर जाने के लिए एसओ डिडौली से पुलिस सुरक्षा मांगी। काफी देर वह थाने में बैठी रहीं। इसके बाद वह खुद ससुराल पहुंच गई। घर पर पहुंची तो दरवाजे पर ताला लटक रहा था, जिसे देखकर हसीन भड़क गई। 

विज्ञापन

ताले तोड़ने की कोशिश में टूटे हसीन के नाखून

हसीन जहां - फोटो : Hindustan Times
उन्होंने पुलिस से ताला खुलवाने को कहा। काफी देर तक वह घर के सामने शमी के ताऊ जमीर के घर बैठीं रहीं, लेकिन पुलिस ताला नहीं खुलवा सकी। हसीन जहां ने डिडौली पुलिस पर शमी के परिजनों से मिलीभगत का आरोप लगाया। आरोप है कि पुलिस ने ही उनके आने की सूचना शमी के घरवालों को दे दी। 

उन्होंने कहा कि अगर सहसपुर में मुझे कुछ होता है तो इसकी जिम्मेदारी डिडौली पुलिस की होगी। वह दिन भर गांव से लेकर जोया तक रहीं। इस बीच एडीएम से भी मिलने पहुंची। वहीं गांव के लोगों से भी मुलाकात की।

हसीन जहां ने ताला खुलवाने के लिए पुलिस ही नहीं ग्रामीणों से भी गुहार लगाई। इसके बाद भी ताले नहीं खुल सके। हसीन जहां ने खुद ताला तोड़ने की कोशिश की तो उसके नाखून टूट गए। बेटी आयरा संग हसीन ससुराल में आसरे के लिए भटकती रही। परेशान होकर रो भी पड़ीं।

चाबी नहीं दिला सकते तो हथौड़ा लाओ.. मैं ताला तोड़ती हूं

हसीन जहां - फोटो : ANI
ताला लगा देख पुलिस कुछ ही देर में चाबी देने का आश्वासन देकर हसीन जहां को टरकाती रही। थोड़ी-थोड़ी देर का आश्वासन मिलते छह घंटे बीत गए, लेकिन मकान की चाबी नहीं मिली। इसी बीच सीओ जितेंद्र सिंह ने हसीन जहां और उनके वकील से पूछताछ की। 

लंबा समय बीतने के बाद भी चाबी नहीं मिलने से नाराज हसीन जहां का गुस्सा भड़क गया। दुमंजिला मकान से नीचे आकर हसीन ने सीओ से कहा कि अगर आप चाबी नहीं दिलवा सकते, तो हथौड़ा लाओ, मैं ही ताला तोड़ देती हूं। इतना सुनकर ग्रामीणों ने हाथ पीछे खींच लिए।
विज्ञापन

‘घर होते हुए भी मैं और मेरी बेटी बेघर’

mohammed shami and hasin jahan
ससुराल में ताला लगा देखकर हसीन, उनकी बेटी और आया कभी शमी के ताऊ के घर तो कभी प्रधान के घर या फिर जोया के चक्कर लगाते रहे। सुबह से शाम तक यह सिलसिला चलता रहा। चाबी मिलने के बार-बार आश्वासन पर झल्लाकर हसीन ने कहा कि घर होते हुए भी मैं और मेरी बेटी बेघर हैं। हमें दूसरों के घर रहना पड़ रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें