टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पर उनकी पत्नी ने अपना शिकंजा कसने के लिए एक और दांव चल दिया है। दरअसल हसीन जहां ने बीसीसीआई प्रशासकों की समिति के प्रमुख विनोद राय को अपने पति से जुड़े भ्रष्टाचार के दस्तावेज भेजकर उन पर कार्रवाई करने को कहा है।
हसीन के वकील जाकिर हुसैन ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि हमने कोलकाता पुलिस में दर्ज शिकायत और एफआईआर की कॉपी विनोद राय को भेज दी है। बता दें कि बीसीसीआई की एंटी करप्शन यूनिट ने गुरुवार को शमी से भ्रष्टाचार के मामले में तीन घंटे पूछताछ की है।
यूनिट के चीफ नीरज कुमार ने बताया कि सीओए प्रमुख
विनोद राय ने उनसे इस मामले में जांच करने के लिए कहा था साथ राय ने एक हफ्ते के भीतर रिपोर्ट सौंपने को भी कहा है।
गौरतलब है कि हसीन ने शमी पर आरोप लगाया है कि उन्होंने एक पाकिस्तान लड़की अलिश्बा से पैसे लिए हैं और उन्होंने मुझे इस बात की कभी कोई जानकारी नहीं दी कि आखिर उन्होंने उस लड़की से पैसे क्यों लिए। मेरा मानना है कि हो सकता है, यह पैसे उन्होंने फिक्सिंग के तौर पर लिए हो।