हाशिम अमला (92) शतक से चूक गए, लेकिन एबी डीविलियर्स (नाबाद 98) शतक की दहलीज पर पहुंच चुके हैं। इन दोनों बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन से दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन शुक्रवार को छह विकेट पर 334 रन का मजबूत स्कोर बना लिया।
अमला ने 128 गेंदों पर 92 रन की अपनी पारी में 13 चौके लगाए जबकि डीविलियर्स 179 गेंदों में 13 चौकों के सहारे 98 रन बना चुके हैं।