फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने तेज गेंदबाज के लिए आगे आया पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड, हसन अली को मिलेगी वित्तीय मदद

Mon, 08 Jun 2020 05:50 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
हसन अली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने सोमवार को कहा कि तेज गेंदबाज हसन अली पीठ की चोट से अच्छी तरह से उबर रहे हैं और वह जल्द ही प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं। बोर्ड ने इसके साथ ही घोषणा की कि वह हसन को प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी तक वित्तीय सहायता भी देगा। वह अभी केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों में शामिल नहीं हैं।

विज्ञापन


पीसीबी की विज्ञप्ति के अनुसार हसन ने पीठ दर्द से उबरने के लिये लाहौर स्थित न्यूरोसर्जन आसिफ बाशिर, ऑस्ट्रेलिया के पीटर ओ सुलिवान और पीसीबी चिकित्सा टीम की देखरेख में पिछले सप्ताह दो घंटे तक ऑनलाइन रिहैबिलिटेशन कार्यक्रम में भाग लिया था।

पीसीबी के चिकित्सा बोर्ड के प्रमुख डा. सोहेल सलीम ने कहा, 'अभी वह इस कार्यक्रम के शुरुआती चरण में है। हम अगले पांच सप्ताह तक उसकी प्रगति पर नजर रखेंगे और इसके बाद ही भविष्य को लेकर कोई फैसला करेंगे।'
विज्ञापन


हसन ने अब तक नौ टेस्ट, 53 वन-डे और 30 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। चोट के कारण बाहर होने से उन्हें पिछले महीने केंद्रीय अनुबंध में जगह नहीं मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें