फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा ने पहली बार किया अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी पर कब्जा

Thu, 17 Jan 2019 03:32 AM IST
Gaurav Pandey स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा ने पहली पारी के आधार पर बढ़त की बदौलत झारखंड को शिकस्त देकर पहली बार राष्ट्रीय-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी जीत ली। हरियाणा ने अहान पोद्दार के 57 रन की मदद से पहली पारी में 247 रन बनाए। झारखंड के अभिषेक ने छह विकेट लिए। जवाब में हरियाणा के तेज गेंदबाज विवेक कुमार (5/59) और अनुज (5/53) की बदौलत प्रतिद्वंद्वी टीम को 66.1 ओवर में 186 रन पर समेट दिया। यह 61 रन की बढ़त अंत में निर्णायक साबित हुई। 

विज्ञापन


हरियाणा ने पारी घोषित करने से पहले 163.1 ओवर में नौ विकेट पर 502 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। दूसरी पारी में पीयूष दहिया (64), निशांत सिंधू (53), पार्थ वत्स (70), युवराज सिंह (93) और सर्वेश रोहिल्ला (60) ने अर्द्धशतक जड़े। अंपायर के खेल रोकने तक झारखंड ने दूसरी पारी में तीन विकेट गंवाकर 93 रन बनाए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें