फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

England Cricket: हैरी ब्रूक ने किया जो रूट को टेस्ट कप्तान बनाने का समर्थन, बोले- मैं उनका पूरा साथ दूंगा

Mon, 17 Aug 2026 04:39 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

इंग्लैंड के सफेद गेंद प्रारूप के कप्तान हैरी ब्रूक ने जो रूट को टेस्ट टीम की कमान मिलने का समर्थन किया है। ब्रूक ने कहा कि वह रूट का समर्थन करने के लिए हमेशा तैयार हैं।
विज्ञापन
ब्रूक और रूट - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेन स्टोक्स और ब्रेंडन मैकुलम के जाने के बाद इंग्लैंड एक नए दौर में प्रवेश कर रहा है। ऐसे में हैरी ब्रूक ने टेस्ट टीम के नए कप्तान के तौर पर जो रूट की वापसी का समर्थन किया है। इंग्लैंड 19 अगस्त से शुरू होने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान का सामना करने के लिए तैयार है और रूट फिर से कप्तानी संभालते नजर आएंगे। स्टोक्स के संन्यास के समय टेस्ट में उपकप्तान की भूमिका निभा रहे हैरी ब्रूक ने रूट को फिर से कप्तान बनाने और वेलिंगटन में नाइट क्लब की घटना के कारण टेस्ट टीम की कप्तानी गंवाने की संभावना पर बात की। 
विज्ञापन


ब्रूक ने कहा, सच कहूं तो मुझे नहीं पता। मैं इसे उस नजरिए से नहीं देखता। रूट को कप्तान बनाने का फैसला सही है। मैं यह देखने के लिए बहुत उत्साहित हूं कि वह क्या कर सकते हैं। वह निश्चित रूप से इस काम को संभालने के लिए सही व्यक्ति हैं। मैं उनके साथ काम करने के लिए बहुत उत्सुक हूं।

सफेद गेंद प्रारूप के कप्तान हैं ब्रूक
ब्रूक इंग्लिश टीम के सफेद गेंद प्रारूप के कप्तान हैं और 2022 में टेस्ट डेब्यू करने के बाद से उन्होंने इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के दौरों पर उनका शानदार प्रदर्शन रहा, जहां टेस्ट में उनका औसत क्रमशः 84.10 और 75.44 रहा। हालांकि, अक्तूबर 2025 में नाइट क्लब में एक बाउंसर के साथ हुई हाथापाई के कारण उन्हें मुश्किल दौर से गुजरना पड़ा। उन्होंने कहा, यह एक मुश्किल दौर था, खासकर जब मैं घर पर था और मीडिया का सामना करने की तैयारी कर रहा था। मुझे लगता है कि उस दौरान मैंने जो जज्बा दिखाया, मैदान पर जाकर अच्छा प्रदर्शन करना और सफेद गेंद टीम की अच्छी तरह से कप्तानी करना। उसके लिए मुझे खुद पर और टीम पर गर्व है। मैं यह नहीं कहना चाहता कि इससे मुझे मदद मिली, लेकिन इसने मुझे अहसास कराया कि इंग्लैंड का कप्तान होना कितनी बड़ी बात है। यह सिर्फ मैदान पर नेतृत्व करने के बारे में नहीं है। अगर आप मैदान के बाहर भी जिम्मेदारी के साथ नेतृत्व कर सकते हैं, तो इससे बहुत बड़ा फर्क पड़ता है।

ब्रूक पर ईसीबी ने जुर्माना लगाया और चेतावनी दी, लेकिन घटना के बावजूद उनकी कप्तानी बनी रही। उन्होंने टी20 विश्व कप 2026 में टीम की कप्तानी की, जहां वे अपनी टीम को सेमीफाइनल तक ले गए और वानखेड़े में चैंपियन बनी भारतीय टीम को कड़ी टक्कर दी। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया में एशेज सीरीज ब्रूक के लिए अच्छी नहीं रही, जिसमें इंग्लैंड को 1-4 से हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने 10 पारियों में 39.78 की औसत से 358 रन बनाए, जो उम्मीद के मुताबिक नहीं थे। कुछ शॉट सिलेक्शन की वजह से उनकी आलोचना हुई, जिससे इंग्लिश फैंस काफी निराश हुए। 
विज्ञापन

शॉट चयन पर काम कर रहे हैं ब्रूक
ब्रूक ने कहा, अगर समर्थक निराश होते हैं, तो सोचिए मुझे कितनी निराशा होती होगी। मैं इस पर सच में काम करने की कोशिश कर रहा हूं। हालात को जल्दी समझने और पिच को बेहतर ढंग से पढ़ने की कोशिश कर रहा हूं।मैं यह समझने का प्रयास कर रहा हूं कि मैदान पर उतरते समय यह जानना कि कौन से शॉट मुश्किल होंगे और कौन से आसान। मैं हर शॉट की प्रैक्टिस करता हूं और 8 साल की उम्र से ऐसा कर रहा हूं। नेट्स में, मैं अपने पिता के साथ '360 चैलेंज' करता था। वे गेंद फेंकते थे और मुझे उसे एक खास जगह पर मारना होता था, कभी उस कोने में, तो कभी उस कोने में। मुझमें हर तरफ शॉट मारने की काबिलियत है; बस मुझे मैचों के दौरान इसे जल्दी समझना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें