फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरमनप्रीत कौर को मिली दोहरी खुशी, रैंकिंग में हुआ जबरदस्त फायदा

Tue, 27 Nov 2018 10:33 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
harmanpreet kaur
विज्ञापन

भारतीय महिला टी-20 कप्तान हरमनप्रीत कौर आईसीसी की ताजा टी-20 रैंकिंग में तीन स्थान की छलांग लगाकर तीसरे स्थान पर पहुंच गई हैं। हरमन ने 183 रन बनाए थे और वह विश्व कप में सर्वाधिक रन बनाने मामले में ऑस्ट्रेलिया की हीली (225) के बाद दूसरे नंबर पर रहीं। 

विज्ञापन


जेमिमाह रॉड्रिगेज नौ स्थान की छलांग लगाकर छठे और स्मृति मंधाना सात स्थान ऊपर दसवें स्थान पर पहुंच गई हैं। यह इन दोनों की करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है। हीली चार स्थान ऊपर आठवें स्थान पर आ गई हैं। टीम रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया पहले, जबकि इंग्लैंड की टीम न्यूजीलैंड को हटाकर दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। वेस्ट इंडीज चौथे और भारत पांचवें नंबर पर है। 

विज्ञापन

हरमनप्रीत ने सिडनी थंडर्स से बढ़ाया करार, मधांना होबार्ट हरिकेंस से जुड़ीं

harmanpreet kaur
भारतीय टी-20 कप्तान हरमनप्रीत कौर ने महिला बिग बैश लीग (बीबीएल) के चौथे सत्र के लिए सिडनी थंडर्स के साथ और स्मृति मंधाना ने होबार्ट हरिकेंस के साथ करार किया है। हरमनप्रीत पिछले सत्र में थंडर्स के लिए 12 मैचों में 296 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहीं थीं। उनका स्ट्राइक रेट 117 और औसत 59.20 था। उन्हें टीम की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था। 

वहीं भारतीय टीम की उपकप्तान मंधाना के साथ हरिकेंस ने करार किया है। वह दूसरे सत्र में ब्रिसबेन हीट के लिए खेली थी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2016 में वनडे में शतक जड़ चुकीं मंधाना ने कहा, 'मैंने सुना है कि यह बेहतरीन टीम है। मुझे मैचों का बेताबी से इंतजार है।' 

हरिकेंस के कोच सलियान ब्रिग्स ने कहा कि हम मंधाना का अपने साथ जोड़कर खुश हैं। वह विश्व स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन कर चुकी हैं। पिछले सप्ताह भी उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अच्छी पारी खेली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें