महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर 100 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली भारत की पहली क्रिकेटर बन गईं हैं। हरमनप्रीत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ छठे और अंतिम टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में यह उपलब्धि हासिल की।
विज्ञापन
2 of 4
हरमनप्रीत कौर
- फोटो : ट्विटर
हरमनप्रीत कौर महिला और पुरुष दोनों वर्गों में यह मुकाम हासिल करने वाली पहली भारतीय हैं। उनके बाद महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा का नंबर आता है जिनके नाम पर समान 98 मैच दर्ज हैं।
विज्ञापन
3 of 4
हरमनप्रीत कौर
- फोटो : social media
अगर महिला क्रिकेटरों की बात करें तो हरमनप्रीत 100 टी-20 अंतरराष्ट्रीय खेलने वाली दुनिया की दसवीं क्रिकेटर हैं।