फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया की महिला क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर बनीं DSP, अब निभाएंगी ऐसी जिम्मेदारियां

Fri, 02 Mar 2018 12:13 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
harmanpreet kaur
विज्ञापन

टीम इंडिया की महिला क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर को पंजाब पुलिस में डीसीएप के पद पर नियुक्त किया गया है। पंजाब के सीएम कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने उनकी वर्दी पर सितारे लगाकर उन्हें इस पद के लिए आमंत्रित किया। बता दें कि मुख्यमंत्री ने महिला वर्ल्ड कप 2017 में शानदार प्रदर्शन के बाद पिछले साल जुलाई में हरमनप्रीत को डीएसपी बनाने के घोषणा की थी।

विज्ञापन


इससे पहले वह भारतीय रेलवे में नियुक्त थीं, लेकिन अब उन्हें बर्खास्त कर दिया गया है क्योंकि हरमनप्रीत पंजाब पुलिस से जुड़ना चाहती थीं। खुद सीएम अमरेंद्र सिंह ने रेलवे के समक्ष यह मुद्दा रखा था और हरमनप्रीत को पदमुक्त करने के लिए उनकी बॉन्ड शर्तों में ढील की बात कही थी।

विज्ञापन

हरमनप्रीत कौर
बता दें कि हरमनप्रीत पश्चिम रेलवे के कार्यालय में बतौर अधीक्षक तीन साल पूरे कर चुकी थीं। उन्होंने पिछले साल इस पद से इस्तीफा दिया था। पंजाब पुलिस के साथ डीएसपी पद के लिए उनका मेडिकल टेस्ट पहले ही पूरा हो गया था, लेकिन भारतीय रेलवे ने उन्हें पदमुक्त नहीं किया था, जिससे वह पंजाब पुलिस से नहीं जुड़ सकीं।

गौरतलब है कि इससे पहले हरमनप्रीत के पिता ने खुलासा किया था कि उन्होंने अपनी बेटी के लिए पहले कई बार सरकारी नौकरी की मांग की थी, लेकिन हार बार उन्हें केवल आश्वासन ही दिया गया। जब हरमनप्रीत ने खुद को काबिल बना लिया तो उन्हें कई विशेष महकमों पर बतौर अधिकारी नियुक्त करने के ऑफर मिलने लगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें